
क्या रविवार को होगी बारिश? IMD ने दिल्ली-NCR समेत प्रमुख शहरों के मौसम पर दिया अपडेट
AajTak
दिल्ली में शनिवार को मौसम में ह्यूमिडिटी 66 प्रतिशत से 49 प्रतिशत के बीच रही. इसके अलावा आईएमडी ने रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी कि शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
बता दें कि दिल्ली में शनिवार को मौसम में ह्यूमिडिटी 66 प्रतिशत से 49 प्रतिशत के बीच रही. इसके अलावा आईएमडी ने रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. साथ ही रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
कैसी रही दिल्ली की हवा?
गौरतलब है कि शनिवार को शाम 6 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 131 यानी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया. इसके अलावा अताते चलें कि AQI शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है.
इन राज्यों में बारिश की संभावना
इसके अलावा होली से पहले अगले कुछ दिनों में राजस्थान, पश्चिमी और मध्य भारत के बड़े हिस्से में गरज के साथ बौछारें पड़ने और ओलावृष्टि होने की संभावना है. उल्लेखनीय है कि देशभर में 7 और 8 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा. मौसम विभाग ने दो क्षेत्र में लगातार दो अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय मौसम प्रणालियों के कारण शनिवार से बुधवार तक गरज और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










