
क्या मुंबई से भाग गया सैफ का हमलावर? अब लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों के CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
AajTak
अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हमले के मामले में पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हमलावर मुंबई से बाहर भाग चुका है या शहर के आस-पास ही छिपा है. घटना के बाद से आरोपी की हरकतों पर नजर रखने के लिए पुलिस लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस की 35 टीमें इस केस में जुटी हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है.
मशहूर अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस अब तक हमलावर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. घटना के 48 घंटे बीतने के बावजूद आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस का मानना है कि आरोपी ने घटना के तुरंत बाद बांद्रा रेलवे स्टेशन से लोकल या एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी थी. वह या तो मुंबई से बाहर निकल गया या फिर आसपास के क्षेत्रों में छिपा हो सकता है.
मुंबई पुलिस को संदिग्ध की एक नई तस्वीर मिली है, जो रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज से ली गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी बार-बार अपने कपड़े बदल रहा है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी क्राइम वेब सीरीज या फिल्म से प्रभावित हो सकता है. घटना के बाद से पुलिस को आरोपी की हरकतें किसी पेशेवर अपराधी जैसी नहीं लग रही हैं.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक की जांच में आरोपी की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं मिली है. न ही उसके परिवार या दोस्तों के बारे में कोई जानकारी जुटाई जा सकी है. पुलिस को इस मामले में तकनीकी नेटवर्क से कोई मदद नहीं मिल पा रही है. पुलिस अपने स्तर से आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
आरोपी की तलाश में जुटीं 35 पुलिस टीमें
मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की कुल 35 टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं. पुलिस ने मुंबई के कई रेलवे स्टेशनों और एक्सप्रेस ट्रेनों स्टॉपेज पर CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. पुलिस यह भी देख रही है कि क्या आरोपी किसी दूसरे स्टेट में तो नहीं निकल गया.
यह भी पढ़ें: सैफ पर हमला करने वाले को ढूंढ रहीं 35 टीमें, करीना का बयान दर्ज... रहस्यमय 70 मिनट के राज से कब उठेगा पर्दा

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










