
क्या महागठबंधन में सबकुछ ठीक? लालू की इफ्तार पार्टी से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी, मुस्लिम वोटों की दावेदारी बढ़ा रही RJD से टसल!
AajTak
क्या कांग्रेस बिहार में अपनी रणनीति बदल रही है? यह राजद पर दबाव बनाने की कोशिश है या फिर कांग्रेस खुद को अलग राह पर ले जाने की तैयारी कर रही है? पवन खेड़ा ने 23 मार्च को पटना में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं संग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य कांग्रेस को राज्य में 1990 वाली स्थिति में लाना है.
रमजान के दौरान बिहार में राजनीतिक दलों द्वारा दावत-ए-इफ्तार आयोजित करने की परंपरा इस वर्ष भी अनवरत जारी रही. जदयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 मार्च को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था, इसके एक दिन बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इफ्तार पार्टी का आयोजित की. लालू की इफ्तार पार्टी में मुस्लिम संगठनों, वामपंथी दलों के नेताओं और कांग्रेस के कुछ विधायकों ने हिस्सा लिया. हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी ने इस आयोजन से दूरी बनाई.
लालू प्रसाद यादव परंपरागत रूप से अपने सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पर इफ्तार पार्टी का आयोजन करते रहे हैं. लेकिन इस साल यह आयोजन राजद के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य अब्दुल बारी सिद्दीकी के 12 स्ट्रैंड रोड स्थित आवास पर हुआ. इसमें लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, शिवानंद तिवारी और राजद के कई विधायक मौजूद थे. महागठबंधन में शामिल वामपंथी दलों के नेता भी मौजूद थे. कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास तो मौजूद रहीं, लेकिन बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद नहीं रहे.
लालू की इफ्तार पार्टी से कांग्रेस की दूरी क्यों?
इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या बिहार में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पार्टी के बीच सबकुछ ठीक चल रहा है? राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार में महागठबंधन की राजनीति लंबे समय से लालू प्रसाद यादव के इर्द-गिर्द घूमती रही है. हालांकि, कांग्रेस अब राज्य में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जो शायद इस आयोजन से उसके नेतृत्व की अनुपस्थिति की वजह हो सकती है. बिहार कांग्रेस का प्रभार संभालने के बाद से कृष्णा अल्लावरु ने अभी तक लालू प्रसाद से मुलाकात नहीं की है. यहां तक कि कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने भी पदभार संभालने के बाद लालू से मिलने की जरूरत नहीं समझी, जो दोनों दलों के बीच संभावित टकराव का संकेत देता है.
यह भी पढ़ें: बिहार में ऑटो या ई-रिक्शा से स्कूल नहीं जाएंगे बच्चे, एक अप्रैल से लागू होगा नियम
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस अपनी रणनीति बदल रही है? क्या यह राजद पर दबाव बनाने की कोशिश है या फिर कांग्रेस खुद को अलग राह पर ले जाने की तैयारी कर रही है? कांग्रेस के मीडिया और पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन पवन खेड़ा ने 23 मार्च को पटना में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं संग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य कांग्रेस को राज्य में 1990 वाली स्थिति में लाना है. पवन खेड़ा के इस बयान पर एक पत्रकार ने सवाल किया कि बिहार में कांग्रेस 1990 के आसपास अपने दम पर सरकार में थी, तो क्या आगामी चुनाव में वह अकेले चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है? खेड़ा इस सवाल को टाल गए. इससे भी संकेत मिलते हैं कि बिहार में कांग्रेस और राजद के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










