
क्या भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में अमेरिका ने की मध्यस्थता? जानें पर्दे के पीछे क्या हुआ
AajTak
अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता का काम नहीं किया. भारत ने स्पष्ट किया कि उसे किसी की मदद की जरूरत नहीं है. मई में भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान अमेरिकी संवाद का मकसद सिर्फ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सफलता सुनिश्चित करना था. अब भारत में आतंकवाद से जुड़ी नई सबूत लेकर UNSC जाएगा.
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को कम करने में कहा जा रहा है कि अमेरिका ने मध्यस्थता की थी, लेकिन सूत्रों का कहना है कि भारत का इस मामले में स्टैंड क्लियर है और स्पष्ट है कि अमेरिका ने इसमें अपना कोई रोल अदा नहीं किया. सूत्रों के मुताबिक, पहली बार विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी सीनेटर मार्को रुबियो के बीच 1 मई को बात हुई थी. उस दौरान अमेरिका को सूचित किया गया कि भारत की मंशा पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करने की है.
भारत ने अपने मैसेज में साफ कहा था कि भारत को किसी की मदद की जरूरत नहीं है. अमेरिका के साथ संपर्क सिर्फ उसी मकसद से बनाए रखे गए थे ताकि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत को फायदा मिले जहां अमेरिका ने पहलगाम हमले पर बयान जारी करने में समर्थन किया था.
यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान में नहीं हुआ 'सीजफायर', सिर्फ हमले रोकने पर समझौता... ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी
पहले मुनीर से बात, फिर रुबियो ने जयशंकर को किया फोन
जब 10 मई को भारत ने पाकिस्तान के बड़े एयर बेस पर कार्रवाई की, तो अगले ही दिन अमेरिकी मंत्री रुबियो ने सबसे पहले पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर से बात की और उसके बाद फिर से जयशंकर से संपर्क किया. विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने, जिन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बात की, बताया कि यह कॉल किसी सुलह या 'ऑफ-रैंप' के संदर्भ में नहीं थी.
मार्को रुबियो ने पूछा था कि पाकिस्तान फायरिंग बंद करने को तैयार है, और क्या भारत इससे सहमत होगा. इसके जवाब में भारत ने कहा कि अगर वे हमला नहीं करेंगे तो हम भी हमला नहीं करेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










