
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया कि मां को आंखें दिखाने लगा...,' केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना, मोहन भागवत से पूछे 5 सवाल
AajTak
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रिश्तों पर तीखा तंज भी कसा है. केजरीवाल ने कहा, "आरएसएस बीजेपी की मां की तरह है, लेकिन आज बीजेपी अपनी मां को आंखें दिखा रही है."
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी ने 'जनता की अदालत' कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, '4 अप्रैल, 2011 का दिन था जब भ्रष्टाचार विरोधी अन्ना आंदोलन शुरू हुआ था. हम ईमानदारी से सरकार चला रहे थे, जनता को सुविधाएं दीं. बिजली फ्री की, पानी फ्री किया, महिलाओं के लिए बस फ्री की. बुजुर्गों को फ्री में तीर्थ यात्राएं करवाईं. अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक और शानदार स्कूल बनाए. 10 वर्षों तक ईमानदारी से काम किया, तो नरेंद्र मोदी को लगने लगा कि इनसे जीतना है तो ईमानदारी पर चोट करो. इसलिए उन्होंने हम पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए. हमारे मंत्रियों और नेताओं को चुन-चुनकर जेल में डाला.'
पूर्व सीएम ने जेपी नड्डा के बयान पर साधा निशाना इसी दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रिश्तों पर भी तीखा तंज कसा. केजरीवाल ने कहा, "आरएसएस बीजेपी की मां की तरह है, लेकिन आज बीजेपी अपनी मां को आंखें दिखा रही है." केजरीवाल का यह बयान जेपी नड्डा की उस टिप्पणी के संदर्भ में आया है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि "बीजेपी को आरएसएस की जरूरत नहीं है."
इस टिप्पणी ने राजनीतिक हलकों में काफी हलचल मचा दी है, खासकर उन लोगों के बीच जो आरएसएस और बीजेपी के घनिष्ठ संबंधों को महत्वपूर्ण मानते हैं. केजरीवाल ने सवाल उठाते हुए कहा, "क्या आपको जेपी नड्डा की इस टिप्पणी से दुख नहीं हुआ?" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बीजेपी और आरएसएस के बीच का रिश्ता गहरा है, और इस तरह की टिप्पणियां उस संबंध को ठेस पहुंचाने का काम करती हैं.
केजरीवाल ने जंतर मंतर पर आयोजित इस जनसभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत से पांच बड़े सवाल भी पूछे. केजरीवाल ने अपने सवालों में पूछा कि,
1. लोकतंत्र के लिए खतरनाक राजनीति? केजरीवाल ने पूछा, “प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश में लालच देकर या प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का डर दिखाकर विपक्षी दलों के नेताओं को तोड़ रहे हैं, सरकारें गिरा रहे हैं. क्या ये देश के लोकतंत्र के लिए सही है? क्या मोहन भागवत यह नहीं मानते कि यह भारतीय लोकतंत्र के लिए हानिकारक है?”
2. भ्रष्ट नेताओं को BJP में शामिल करने पर सवाल: केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सबसे भ्रष्ट नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल किया. उन्होंने कहा, "जिन नेताओं को मोदी और अमित शाह ने पहले भ्रष्ट कहा, बाद में उन्हीं को बीजेपी में शामिल कर लिया गया. क्या आपने ऐसी BJP की कल्पना की थी? क्या इस प्रकार की राजनीति से RSS सहमत है?"

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










