
क्या बाजार में दिखा एग्जिट पोल का असर? 7.2 लाख करोड़ की कमाई... लेकिन अडानी के शेयर आज भी गिरे
AajTak
Stock Market Updates: शेयर बाजार में इस तेजी को महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. अधिकतर एग्जिट पोल में जिस तरह से महाराष्ट्र में NDA को बढ़त का अनुमान लगाया गया है, उससे बाजार में निचले स्तर से तेजी देखने को मिली.
भारतीय शेयर बाजार (Share Market) के लिए शुक्रवार का दिन बेहद शानदार रहा. कई महीनों के बाद बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. गुरुवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी, गिरावट का कारण अडानी ग्रुप से जुड़ा हुआ मामला था.
दरअसल, शुक्रवार को तेजी के साथ बाजार की शुरुआत हुई, और तेजी धीरे-धीरे बढ़ती गई. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,961.32 यानी 2.54% चढ़कर 79,117.11 अंक पर बंद हुआ, कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 2000 अंक से ज्यादा का उछाल आया.
वहीं निफ्टी 557.35 अंक यानी 2.39% बढ़कर 23,907.25 पर बंद हुआ. बाजार में जोरदार तेजी की वजह से BSE पर लिस्टेड सभी कंपनियों के मार्केट कैप में करीब 7.2 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखने मिला, यानी निवेशकों को आज 7.2 लाख करोड़ की कमाई हुई. जबकि गुरुवार को निवेशकों को 5.35 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था.
शेयर बाजार में तेजी की वजह में BSE सेंसेक्स में टॉप-30 में से 29 कंपनियां बढ़त के साथ बंद हुईं. जबकि एकमात्र बजाज ऑटो के शेयर में मामूली गिरावट दर्ज की गई. सबसे ज्यादा SBI का शेयर 4.73% भागा. इसके बाद टाटा ग्रुप का TCS में 4.13 फीसदी, टाइटन में 4.10 फीसदी, Reliance के Share में 3.44% दमदार तेजी दर्ज की गई.
इसके अलावा PowerGrid Share (3.55%), ITC Share (3.50%), NTPC Share (2.85%), M&M Share (2.77%), Bharti Airtel Share (2.71%) और Tata Motors के Share 2.20% बढ़त के साथ बंद हुए. मिडकैप कैटेगरी में MRPL के शेयर में 8.62 फीसदी और Paytm में 6.50 फीसदी तेजी देखी गई.
क्या बाजार में दिखा एग्जिट पोल का असर?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










