
क्या फिर एक बार बदलने वाली है बिहार की सियासत? मिल रहे हैं ये पांच बड़े संकेत
AajTak
बिहार की सियासत क्या फिर करवट लेने वाली है? ये चर्चा आधारहीन भी नहीं. राजनीति में संकेतों का अपना महत्व होता है और इसके पांच बड़े संकेत मिल रहे हैं. वो पांच बड़े संकेत क्या हैं?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के खिलाफ अलग-अलग मिजाज वाली पार्टियों को एक मंच पर लाने की पहल की. कोलकाता से चेन्नई और लखनऊ से दिल्ली तक एक करने के बाद वे अपनी कोशिश में सफल भी रहे. नीतीश की पहल पर शुरू हुई विपक्षी एकजुटता की कवायद अब 28 पार्टियों के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी INDIA गठबंधन के रूप में आकार भी ले चुकी है. लेकिन अब ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या बिहार में गठबंधनों का गणित बदलने वाला है? सूबे की सियासत बदलने वाली है?
विपक्षी गठबंधन की धुरी रहे नीतीश को लेकर अटकलों में कितना दम है, ये आने वाले समय में पता चलेगा लेकिन घटनाक्रम कुछ इशारा कर रहा है. बीजेपी के नेता बार-बार ये जरूर कह रहे हैं कि नीतीश के लिए एनडीए के दरवाजे बंद हो गए हैं. खुद गृह मंत्री अमित शाह भी यही बात कह चुके हैं लेकिन सियासत में दोस्ती हो या दुश्मनी, स्थायी नहीं रहती. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिछले दिनों कहा था कि हमने कभी किसी को नहीं छोड़ा. जो लोग हमें छोड़कर गए हैं, उनको तय करना है कि वे कब लौटते हैं. क्या नीतीश कुमार एनडीए में वापसी करेंगे? इन पांच संकेतों से कयास तो यही लगाए जा रहे हैं.
1- पीएम मोदी से गर्मजोशी के साथ मुलाकात
जी-20 सम्मेलन में शामिल होने आए राष्ट्राध्यक्षों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयोजित डिनर में नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात हुई. जेडीयू के एनडीए से अलग होने के बाद ये पहला मौका था जब नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिले. दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी देखने को मिली और पीएम मोदी ने नीतीश को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मिलवाया, उनका परिचय कराया.
पीएम मोदी और नीतीश की तस्वीरों के सामने आने के बाद बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी और एलजेपी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने तंज करते हुए कहा कि एनडीए में जगह खाली नहीं है. वहीं, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री जिस तरीके से नीतीश कुमार का अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से परिचय करा रहे हैं, उसमें कई संकेत छिपे हैं जो आने वाले समय में पता चलेंगे. मांझी के बयान के बाद ये चर्चा तेज हो गई कि वो संकेत कहीं नीतीश की एनडीए में वापसी तो नहीं?
2- रविवार के दिन केंद्र ने खोला खजाना

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










