
क्या पीके अपनाएंगे डेब्यू का 'केजरीवाल मॉडल'? बिहार विधानसभा चुनाव के लिए क्या है प्लान
AajTak
चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज बिहार चुनाव में उतरने के लिए तैयार है. क्या पीके डेब्यू का केजरीवाल मॉडल अपनाएंगे?
बिहार में अक्टूबर-नवंबर तक विधानसभा चुनाव होने हैं. सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी महागठबंधन की सीधी फाइट को चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर (पीके) की पार्टी जन सुराज भी पूरी ताकत झोंक रही है. पीके पहले ही यह साफ कह चुके हैं कि उनकी पार्टी किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी, सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. अब चुनाव का समय करीब आ रहा है, ऐसे में चर्चा इस बात को लेकर भी हो रही है कि क्या पीके खुद भी चुनाव मैदान में उतरेंगे?
चुनाव लड़ने पर पीके का रुख क्या
प्रशांत किशोर चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने हैं और उनकी भूमिका चुनाव लड़ाने की रही है. जन सुराज पार्टी के साथ बिहार की चुनावी रणभूमि में उतरने के बाद अब उन पर चुनाव लड़वाने की जिम्मेदारी है ही, अग्रिम मोर्चे से नेतृत्व करने की चुनौती भी होगी. जन सुराज पार्टी का सूत्रधार होने के नाते चुनाव अभियान की धुरी भी वही होंगे.
ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि पीके खुद भी चुनावी रणभूमि में उतरेंगे या चुनाव लड़ाने की भूमिका में ही रहेंगे? खुद के चुनाव लड़ने पर पीके के रुख की बात करें तो मार्च महीने में उन्होंने कहा था कि पार्टी ने फैसला किया तो राघोपुर सीट से चुनाव लड़ूंगा. राघोपुर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का निर्वाचन क्षेत्र है.
पीके के राघोपुर से लड़ने वाली बात का इस्तेमाल महागठबंधन की अगुवाई कर रहे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने जन सुराज को बीजेपी की बी टीम बताने के अपने नैरेटिव को मजबूत करने में शुरू कर दिया. पीके ने बाद में यह भी कहा कि तेजस्वी तो क्या, मोदी के खिलाफ भी चुनाव लड़ने को तैयार हूं. चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर की इन बातों के पीछे भी खास रणनीति को वजह माना जाता है.
पीके अपनाएंगे डेब्यू का केजरीवाल मॉडल?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










