
क्या पद्मश्री वापस लेंगे बजरंग पूनिया, सम्मान वापस लेने के कयासों पर रेसलर ने दिया ये जवाब
AajTak
खेल मंत्रालय के भारतीय कुश्ती महासंघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को सस्पेंड करने के बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि शायद अब पहलवान बजरंग पूनिया अपना पद्मश्री पुरस्कार वापस ले लेंगे. इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बजरंग ने बताया कि वह कब सम्मान लेंगे.
पहलवानों के विरोध-प्रदर्शन के बाद आखिरकार खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को सस्पेंड कर दिया. मंत्रालय ने अपने फैसले में कहा है कि डब्ल्यूएफआई ने मौजूदा नियमों के प्रति पूरी तरह से उपेक्षा दिखाई है.
खेल मंत्रालय के इस फैसले के बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या रेसलिंग से संन्यास लेने का ऐलान करने वाली साक्षी मलिक कुश्ती में फिर वापसी करेंगी. और क्या अपना पद्मश्री प्रधानमंत्री आवास के पास सड़क पर छोड़कर जाने वाले पहलवान बजरंग पूनिया पुरस्कार वापस लेंगे?
साक्षी मलिक की मां ने क्या कहा?
साक्षी मलिक के रेसलिंग में वापस जाने के सवाल पर उनकी मां सुदेश मलिक ने कहा कि जिस प्रकार से WFI का चुनाव हुआ था, इससे बृजभूषण का दबदबा रहता. संजय सिंह के गोंडा में नेशनल जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता कराए जाने के एलान के बाद साक्षी फिर से डर की बात की थी.
स्टेट कुश्ती संघ भंग करने की मांग
साक्षी की मां ने आगे कहा था कि अगर नई कार्यकारिणी में अच्छे लोग आएंगे और महिला अध्यक्ष बनेगी, तो साक्षी की कुश्ती के मेट पर वापसी हो सकती है. वहीं, फेयर चुनाव होने की बात की जा रही थी. इसको लेकर भी स्टेट की सभी कुश्ती संघ की बॉडी को भंग किया जाना चाहिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










