क्या था बाइडेन का 'ऑपरेशन अलाइज़ वेलकम', जिसके जरिए अमेरिका आया था गोलीकांड का आरोपी लकनवाल
AajTak
ट्रंप का कहना है कि बाइडेन शासन के दौरान आए सभी लोगों की दोबारा जांच की जानी चाहिए और जो लोग देश के लिए फायदेमंद नहीं हैं, उन्हें वापस भेजने के लिए सभी कदम उठाने चाहिए.
वॉशिंगटन डी.सी. में हुई गोलीबारी के संदिग्ध की पहचान अफ़गान नागरिक रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में की गई है. इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए अफ़ग़ान नागरिकों से जुड़े सभी इमिग्रेशन मामलों को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया है. इस गोलाबारी में डीसी नेशनल गार्ड के दो जवान घायल हुए थे.
लाकनवाल एक अफगान नागरिक है, जो वॉशिंगटन स्टेट में रहता था और जिसने अफगानिस्तान में अमेरिकी एजेंसियों के साथ काम किया था. CIA डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ के अनुसार, “बाइडन प्रशासन ने 2021 में अफगानिस्तान से निकासी के दौरान लाकनवाल को उसकी पिछली सेवाओं के आधार पर अमेरिका आने की अनुमति दी थी.” लकनवाल को 2021 में बाइडेन सरकार की अफ़गान रिलोकेशन योजना ‘ऑपरेशन अलाइज़ वेलकम’ के तहत अमेरिका लाया गया था. होमलैंड सिक्योरिटी के अनुसार, वह मानवीय आधार पर अमेरिका में दाखिल हुआ था और 2024 में उसने शरण (Asylum) के लिए आवेदन किया था, जो 2025 में मंज़ूर भी हो गया यानी उसे अमेरिका में रिफ्यूजी का दर्जा हासिल हो गया था, लेकिन उसका ग्रीन कार्ड आवेदन अभी लंबित है.
बाइडेन काल में अमेरिका आए 85,000 से अधिक अफ़ग़ान
बता दें कि ‘ऑपरेशन अलाइज़ वेलकम’ के तहत 85,000 से अधिक अफ़ग़ानों को अमेरिका लाया गया था. अब ट्रंप प्रशासन द्वारा अफ़ग़ान नागरिकों से जुड़े सभी इमिग्रेशन मामलों को अनिश्चितकाल के लिए रोक देना, उन हजारों अफ़गानों के लिए चिंता का विषय है, जिनके इमिग्रेशन आवेदन पहले से ही लंबे समय से लंबित हैं.
क्या था ऑपरेशन अलाइज़ वेलकम?
यह एक अमेरिकी सरकारी कार्यक्रम है जिसे 2021 में शुरू किया गया था, जब अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद लाखों लोग देश छोड़ने को मजबूर हो गए थे. इसका मकसद था, अमेरिका की मदद करने वाले अफ़ग़ानों को सुरक्षित तरीके से निकालकर उन्हें अमेरिका में बसाना. यह कार्यक्रम बाइडन प्रशासन ने शुरू किया था. इसमें अफ़ग़ान इंटरप्रेटर्स, अमेरिकी सेना के साथ काम करने वाले लोगों और उनके परिवारों को प्राथमिकता दी गई.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









