
क्या ताइवान पर कब्जा कर सकता है चीन? जानें दोनों की मिलिट्री पावर और इलाके में कितनी है अमेरिकी रक्षा तैनाती
AajTak
अमेरिका के एक बड़े जनरल ने कहा है कि 2023 में ताइवान के आसपास चीन की मिलिट्री ड्रिल इस द्वीप पर कब्जा करने की प्रैक्टिस थी. जो इस बार फिर हो रहा है. ताइवान पर चीन कब्जा जरूर करेगा. लेकिन कब ये अभी कह पाना मुश्किल है. दोनों देशों में जंग के हालात बनते हैं तो कौन पड़ेगा भारी... जानिए दोनों की मिलिट्री पावर.
अमेरिका के इंडो-पैसिफिक कमांड के डिप्टी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल स्टीफन स्क्लेंका ने कहा कि चीन फिर से ताइवान के पास जो युद्धाभ्यास कर रहा है, वो उस पर कब्जा करने की प्रैक्टिस है. पिछले साल भी चीन ने इसी तरह से मिलिट्री ड्रिल को अंजाम दिया था. ताइवान के हवाई इलाके में घुसपैठ की कोशिश की थी.
स्टीफन ने कहा कि चीन ने पिछले साल एफिंबियस असॉल्ट और काउंटर इंटरवेंशन ऑपरेशंस को पूरा किया था. चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी लगातार ताइवान के आसपास मिलिट्री घुसपैठ की प्रैक्टिस करती रहती है. चीन ने एक बार फिर Joint Sword-2024A एक्सरसाइज को शुरू किया है.
यह भी पढ़ें: China ने लॉन्च की नई हाइपरसोनिक मिसाइल... जानिए भारत को इससे कितना खतरा, Video
यहां देखिए युद्दभ्यास का Video
अगर चीन और ताइवान के बीच जंग होती है, तो चीन की तुलना में ताइवान की मिलिट्री ताकत कुछ भी नहीं है. लेकिन हौसला और हिम्मत कम नहीं है. चाहे फाइटर जेट्स के घुसपैठ का जवाब देना हो या फिर समुद्री सीमा से चीनी युद्धपोतों या जहाजों को भगाना हो. ताइवान की हिम्मत कम नहीं होती.
ताइवान के सपोर्टर अमेरिका के कितने सैनिक हैं वहां

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










