
क्या छठ पर जा घर जा रहे लोगों को भ्रमित कर रही है कांग्रेस? भारतीय रेलवे ने कही ये बात
AajTak
बिहार चुनाव इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. हर राजनीतिक दल अपनी रणनीति के साथ बिहार चुनाव जीतने की योजना बना रहा है. ऐसे समय में मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे ने कांग्रेस की सोशल मीडिया पोस्ट को, जिसे बिहार के लिए किया गया था उसे भ्रमित करने वाला बताया है. आइए जानते हैं पूरा मामला.
बिहार में दो चरण में मतदान होना है पहले चरण में 6 नवंबर और दूसरे चरण के मतदान में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. चुनाव नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे. ऐसे में बिहार की समस्याओं पर गौर किया जा रहा है. इस बीच मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस की तरफ से शेयर किए गए एक वीडियो को भ्रम फैलाने वाला बताया है.
जानें क्या है मामला? मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे, सोशल मीडिया पर रेलवे से संबधित फैलाई जा रही फेक न्यूज की जानकारियां दे रहा है. इनमें से एक पोस्ट जिसे भ्रमित करने वाला बताया गया है वो कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट (X) से शेयर की गई है. कांग्रेस की इस पोस्ट पर लिखा गया है कि छठ में घर जा रहे लोगों की दुर्दशा के लिए नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार जिम्मेदार है. बिहार की जनता इस अनदेखी और अपमान के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेगी, तगड़ा सबक सिखाएगी...
ऐसे ही एक और सोशल मीडिया पोस्ट को जिसे कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है, इसे भी रेलवे ने भ्रमित बताया है. कांग्रेस द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में रील मंत्री जैसे शब्द का प्रयोग किया गया है और छठ पर चलाई जा रही ट्रेनों के विषय में कहा गया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










