
क्या कोविड वैक्सीन है हार्ट अटैक की वजह? डॉक्टर्स ने बताई बढ़ते मामलों की सच्चाई
AajTak
देश के लोगों में डायबिटीज और हाइपरटेंशन बढ़ा है. कोविड के पहले 8 से 11 प्रतिशत लोगों की मौत हार्ट अटैक से होती थी, जो अब 12 प्रतिशत पर पहुंची है. ग्लोबल ट्रेंड है, जनसंख्या बढ़ी है, लाइफ स्टाइल बदली है, ऐसे ही हार्ट की स्थिति भी बदली है. लोग अब पहले जितना श्रम नहीं कर पाते हैं.
गुजरात में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने डॉक्टरों की एक विशेष टीम का गठन किया था. अहमदाबाद में यू. एन. मेहता हॉस्पिटल के डायरेक्टर चिराग दोषी को इसका प्रमुख बनाया गया थाय टीम में चार डॉक्टर थे. इन्हें बीते पांच साल के हार्ट अटैक के मामलों की रिसर्च और डाटा एनालिसिस करने का आदेश दिया गया था. अब डॉक्टरों की पैनल ने हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों के बारे में जानकारी दी है.
चिराग दोषी ने कहा, पिछले पांच साल के मुकाबले अब तक हार्ट अटैक के केसों में कोई चिंताजनक बढ़ोतरी नहीं देखी गई है. ग्लोबल ट्रेंड है, जनसंख्या बढ़ी है, लाइफ स्टाइल बदली है, ऐसे ही हार्ट की स्थिति भी बदली है. पिछले दस साल में यू. एन. महेता हॉस्पिटल ने हार्ट अटैक को लेकर पांच पेपर पब्लिश किए हैं.
चिराग ने आगे कहा, देश के लोगों में डायबिटीज और हाइपरटेंशन बढ़ा है. शहर के बड़े हॉस्पिटलों को साथ लेकर हार्ट अटैक के बढ़ते केसों की वजह जानने का प्रयास किया गया है. कोविड के पहले 8 से 11 प्रतिशत लोगों की मौत हार्ट अटैक से होती थी, जो अब 12 प्रतिशत पर पहुंची है. आंकड़ों के लिहाज से ये कोई बड़ा बदलाव नहीं है.
हार्ट अटैक के मामलों में वैक्सीन नहीं है वजह
डॉक्टर दोषी ने कहा, नवरात्रि में गरबा मैदान से हॉस्पिटल में किसी को हार्ट अटैक की वजह से लाना पड़ा हो, ऐसा नहीं देखा गया. कुछ लोग जिम में, गरबा खेलते समय, स्पोर्ट्स खेलते समय हार्ट अटैक का शिकार हुए. इसकी वजह ये है कि लोग अब पहले जितना श्रम नहीं कर पाते हैं.
एक सर्वे के मुताबिक, 40 प्रतिशत लोग एक्टिव नहीं हैं. ये अचानक जब श्रम करते हैं तो समस्या खड़ी हो रही है. हार्ट अटैक से हो रही मौतों के मामलों में आईसीएमआर द्वारा 100 जितनी ऑटोप्सी हुई है. गुजरात में कोई ऑटोप्सी नहीं की गई. हालांकि, हार्ट अटैक के पीछे कोविड वैक्सीन कितनी जिम्मेदार है, इसका जवाब देते हुए डॉक्टर दोषी ने कहा, वैक्सीन को लेकर गलत भ्रम फैलाया जाता रहा है. वैक्सीन की वजह से हार्ट अटैक नहीं आ रहे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










