
क्या कोई देश दुश्मन पर अचानक हमला कर सकता है, या इसके भी हैं कुछ प्रोटोकॉल, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AajTak
पहलगाम हमले के बाद भारत के ताबड़तोड़ एक्शन से पाकिस्तान बुरी तरह बौखलाया हुआ है. सबसे ज्यादा परेशानी उसे सिंधु जल समझौता रद्द होने पर हुई. यहां तक कि इस बात को उसने हमारी तरफ से युद्ध का एलान मान लिया. और भड़काऊ बयान देने लगा. लेकिन क्या कोई देश, दुश्मन पर सरप्राइज अटैक कर सकता है? क्या अचानक छिड़ी लगती लड़ाई वाकई अचानक होती है?
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमलों के बाद से भारत, पाकिस्तान के खिलाफ डिप्लोमेटिक से लेकर इकनॉमिक कार्रवाई कर रहा है. सरकार ने हाल में सिंधु जल समझौता भी रद्द कर दिया, जो कि पाकिस्तानी खेती की लाइफलाइन है. इस्लामाबाद कुड़कुड़ाते हुए आरोप लगा रहा और यहां तक कि युद्ध की धमकियां दे रहा है. लेकिन चाहे भारत हो, पाकिस्तान हो, या फिर कोई भी और देश, कोई भी दुश्मन देश पर आनन-फानन हमला नहीं कर सकता.
सरप्राइज अटैक दिखते युद्ध भी लंबी तैयारियों के बाद सामने आते हैं. जैसा पर्ल हार्बर मामले में हुआ था.
7 दिसंबर 1941 की सुबह, जब हवाई द्वीप पर अमेरिकी सैनिक रुटीन कामों में जुटे हुए थे. तभी अचानक आसमान में जापानी फाइटर प्लेन दिखने लगे. आन की आन में अमेरिका की सबसे बड़ी नौसैनिक छावनी तबाह हो गई. इसके बाद अमेरिका ने जो किया, वो तो खैर अलग किस्सा है. जापान के इस अटैक, जिसे पर्ल हार्बर हमला भी कहते हैं, को सरप्राइज अटैक कहा जाता रहा. लेकिन ऐसा है नहीं. इसके पीछे महीनों की गुप्त और बारीक रणनीति छिपी थी.
साल 1941 की शुरुआत में ही जापान को लगने लगा था कि अमेरिका उसकी बढ़ती ताकत के सामने दीवार बन सकता है. जापान एशिया में लगातार फैल रहा था. उसे रोकने के लिए अमेरिका आर्थिक पाबंदियां लगाने लगा. इससे जापान को बड़ा झटका लगा.
खुफिया रखी गई थीं तैयारियां
इसी माहौल में जापान के मशहूर एडमिरल इसोरोकू यामामोटो ने एक गुप्त योजना तैयार की, जिसका नाम था, ऑपरेशन जेड. वो यूएस को तगड़ा झटका देने की तैयारियों में लग गया. लंबी ट्रेनिंग हुई, जिसमें पर्ल हार्बर का नक्शा बनाकर रिहर्सल भी की गई. इस दौरान जापान ने अपने जहाजों और विमानों को पूरी तरह रेडियो साइलेंस में रखा ताकि यूएस को कुछ पता न लग सके.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










