
क्या केजरीवाल की पार्टी की मान्यता हो सकती है रद्द? 209 पेज की चार्जशीट में ईडी ने AAP पर लगाए ये आरोप
AajTak
12 साल पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से जन्मी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी अब देश की पहली पार्टी हो चुकी है, जिसका नाम चार्जशीट में है. जिसे आरोपी बनाया गया है. यानी अब अरविंद केजरीवाल अगर शराब घोटाले में दोषी साबित हुए तो सजा उनकी पार्टी को भी मिलेगी.
क्या शराब घोटाले की वजह से अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की मान्यता ही खत्म हो सकती है? अक्टूबर 2022 में भी दिल्ली शराब नीति को लेकर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी वकील से पूछा था कि क्या पूरी आम आदमी पार्टी इस मामले में दोषी है. अगर ऐसा है तो आपने अब तक AAP को आरोपी क्यों नहीं बनाया है. इस पर ED की ओर से कहा गया था कि आगे जल्द ही हम AAP को आरोपी बनाने की सोच रहे हैं.
रद्द हो सकती है AAP की मान्यता?
क्या अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी के लिए सबसे कठिन वक्त आ चुका है? जो शराब घोटाले में अब तक ये पूछते रहे कि घोटाला हुआ तो पैसा कहां है? घोटाला हुआ तो पैसा कहां गया? उन्हें अब ईडी की तरफ से दायर अगली चार्जशीट से झटका लग सकता है. क्योंकि अब सवाल है कि क्या आम आदमी पार्टी की मान्यता रद्द हो सकती है? सवाल की वजह है ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आरोपी नंबर-37 के तौर पर अरविंद केजरीवाल का अगर नाम है तो चार्जशीट में आरोपी नंबर-38 के तौर पर पहली बार किसी पार्टी का नाम दर्ज हुआ है. ये पार्टी है अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी.
ईडी ने AAP को आरोपी बनाते हुए क्या कहा?
12 साल पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से जन्मी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी अब देश की पहली पार्टी हो चुकी है, जिसका नाम चार्जशीट में है. जिसे आरोपी बनाया गया है. यानी अब अरविंद केजरीवाल अगर शराब घोटाले में दोषी साबित हुए तो सजा उनकी पार्टी को भी मिलेगी. अगर ऐसा हुआ तो क्या होगा? इससे पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर ईडी ने चार्जशीट में आम आदमी पार्टी को आरोपी क्यों बनाया है और केजरीवाल की पार्टी को चार्जशीट में आरोपी बनाते हुए क्या कहा गया है.
ईडी के मुताबिक शराब घोटाले से 100 करोड़ का फायदा लिया गया. ईडी के मुताबिक उसमें से 45 करोड़ रुपए का इस्तेमाल गोवा के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए किया गया. यानी अपराध से जो कमाई हुई उसका फायदा लिया गया. ईडी की चार्जशीट कहती है कि फायदा पार्टी ने लिया और पार्टी के हर फैसले के लिए संयोजक अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं. इसलिए ईडी की चार्जशीट में आरोपी आम आदमी पार्टी भी है और केजरीवाल भी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










