
क्या काम करते हैं मॉड्यूलर न्यूक्लियर रिएक्टर, जो रूस भारत में बनाएगा, पुतिन के दौरे में होगी डील
AajTak
पुतिन के दौरे में रूस-भारत SMR डील पक्की हो सकती है. छोटे मॉड्यूलर न्यूक्लियर रिएक्टर (50-300 MW) फैक्ट्री में बनेंगे. एक रिएक्टर पूरा छोटा शहर रोशन कर सकता है. 2-3 साल में तैयार हो जाएगा. ये सस्ते और 100% सुरक्षित हैं. भारत में ही बनेंगे. टेक्नोलॉजी ट्रांसफर होगा. 2033 तक 5 रिएक्टर चालू करने की योजना है. बिजली क्रांति आने वाली है.
भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए एक बड़ा कदम उठने वाला है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 4-5 दिसंबर के भारत दौरे के दौरान रूस के रोसाटॉम के साथ छोटे मॉड्यूलर न्यूक्लियर रिएक्टर (SMR) की डील पर मुहर लग सकती है. यह डील न सिर्फ भारत को साफ और सस्ती बिजली देगी.
एक SMR पूरा शहर रोशन करने में सक्षम होगा. विशेषज्ञों का कहना है कि इससे भारत की नेट जीरो लक्ष्य (2070) तेजी से पूरा होगा.
पुतिन का यह दौरा सिर्फ रक्षा (Su-57, S-400) तक सीमित नहीं, बल्कि ऊर्जा सहयोग का बड़ा मंच बनेगा. क्रेमलिन के स्पोक्सपर्सन दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि हम छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर प्रस्ताव ला रहे हैं. रूस के पास छोटे और लचीले न्यूक्लियर रिएक्टरों की महत्वपूर्ण तकनीक है. रोसाटॉम के सीईओ एलेक्सी लिकाचेव पुतिन के साथ दिल्ली आएंगे, जहां कुडनकुलम न्यूक्लियर प्लांट के विस्तार के साथ SMR पर फोकस होगा.
यह भी पढ़ें: राफेल और SU-57 की जुगलबंदी से इंडियन एयरफोर्स की ताकत कितनी बढ़ेगी? रूस से होगी फाइटर जेट पर डील
SMR का प्लान: शुरुआत में 5-10 रिएक्टर रूस से आएंगे, फिर भारत में लोकल प्रोडक्शन होगा. प्रत्येक रिएक्टर 50-300 मेगावाट (एमडब्ल्यूई) बिजली पैदा करेगा. कुल लागत: 20,000 करोड़ रुपये का न्यूक्लियर एनर्जी मिशन, जिसमें भारत के 'छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर' प्रोजेक्ट को बूस्ट मिलेगा. 2033 तक 5 भारतीय SMR चालू होंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










