
'क्या आपकी मर्जी से तेल खरीदें? कोई और भारत को हुक्म नहीं दे सकता...', अमेरिका को पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की फटकार
AajTak
रूस से तेल खरीद पर अमेरिकी की धमकियों का जवाब देते हुए पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे ने कहा कि हम वही करेंगे जो हम करना चाहते हैं और मुझे लगता है कि हम उस स्थिति में पहुंच गए हैं जहां हमें किसी और की बात सुनने की जरूरत नहीं है.
'भारत को क्या करना चाहिए, यह कोई क्यों तय करे और भारत को अपने हितों की चिंता क्यों नहीं करनी चाहिए.' पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका को जमकर फटकार लगाई है. उन्होंने आगे कहा कि भारत ने हमेशा रणनीतिक स्वायत्तता की नीति का पालन किया है और आगे भी ऐसा ही करता रहेगा.
'अपने लोगों के हितों का ध्यान रखना जरूरी'
जनरल सर पैट्रिक सैंडर्स और टॉम न्यूटन डन के साथ 'द जनरल एंड द जर्नलिस्ट' पॉडकास्ट में बोलते हुए, जनरल नरवणे ने इस बात पर कि भारत, अमेरिका की मांगों को क्यों नहीं मानेगा, कहा, 'यूरोप भी गैस खरीद रहा है, अमेरिका रूस से अन्य सामान खरीद रहा है. आप भारत को ही क्यों निशाना बना रहे हैं?'
ये भी पढ़ें: टैरिफ, रूसी तेल और H-1B वीजा पर जल्द फैसला... अमेरिका से वापस लौटा भारतीय दल!
उन्होंने सवालों का खुलकर जवाब देते हुए कहा, 'हम जिससे चाहें, खरीदेंगे. कोई और कौन होता है जो हमें हुक्म दे? हमें अपने लोगों के हितों का ध्यान रखना है. क्या हमें कहीं और से ऊंची कीमत पर खरीदकर अपने ही देश में महंगाई को बढ़ावा देना चाहिए? नहीं, यह हमारी जनता के हित में नहीं है. हम वही करेंगे जो हमारे हित में सबसे अच्छा होगा और यही मूल बात है. हर देश यही करता है. किसी और पर उंगली क्यों उठाएं?'
'आपके फायदे के लिए करें तेल खरीद?'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










