
क्या आने वाला है महाविनाश? 2025 के लिए डूम्सडे क्लॉक में प्रलय सिर्फ 89 सेकंड दूर
AajTak
78 साल के इतिहास में डूम्सडे क्लॉक की सुई आधी रात के सबसे करीब पहुंच चुकी है. साल 2025 के लिए इस घड़ी की सुईयों को वैज्ञानिकों ने आधी रात से 89 सेकंड पहले सेट किया है. इसका मतलब है कि पहले से कहीं ज्यादा दुनिया तबाही के करीब है.
दुनिया अब विनाश के एक और सेकंड नजदीक आ गई है. वैज्ञानिकों के अनुसार, साल 2025 के लिए डूम्सडे क्लॉक (प्रलय की घड़ी) अब 89 सेकंड पर आ गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में एक सेकंड आगे बढ़ गई है. यह घड़ी अब तक के इतिहास में आधी रात के सबसे करीब पहुंच चुकी है, जो संकेत देती है कि हम वैश्विक तबाही के और निकट आ गए हैं. आधी रात यानी 12 बजे को प्रतीकात्मक रूप से प्रलय का समय माना गया है.
हर साल जनवरी में, बुलेटिन ऑफ एटॉमिक साइंटिस्ट्स (BAS), डूम्सडे क्लॉक का नया समय निर्धारित करता है. यह एक प्रतीकात्मक घड़ी है जो मानवता को मानव-निर्मित आपदा के करीब या दूर दिखाती है. पिछले साल, यह घड़ी आधी रात से 90 सेकंड दूर थी, जो इतिहास में अब तक का सबसे खतरनाक समय था. इस साल, स्थिति और गंभीर हो सकती है. इस साल BAS ने घड़ी की सुइयों को 89 सेकंड पर सेट किया है.
डूम्सडे क्लॉक क्या है? डूम्सडे क्लॉक मानव-निर्मित आपदाओं जैसे परमाणु युद्ध, जलवायु परिवर्तन, एआई, और जैविक हथियारों के खतरे को मापने के लिए प्रतीकात्मक पैमाना है. इसे सबसे पहले 1947 में BAS द्वारा समूह की मासिक पत्रिका के मुखपृष्ठ के रूप में बनाया गया था, लेकिन तब से यह मानवता के जोखिम का एक प्रमुख माप बन गया है. यह संगठन हर साल जनवरी में इस घड़ी के समय का अपडेट देता है. यदि घड़ी आगे बढ़ती है, तो यह दुनिया की बिगड़ती स्थिति को दर्शाता है, और यदि यह पीछे जाती है, तो इसका मतलब है कि खतरे कम हुए हैं.
वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में बोर्ड के सदस्य और भौतिक विज्ञानी डैनियल होल्ज ने कहा कि हमने घड़ी को आधी रात के करीब सेट किया है. क्योंकि हम अपने सामने आने वाली वैश्विक चुनौतियों पर पर्याप्त सकारात्मक प्रगति नहीं देखते हैं. उन्होंने कहा कि डूम्सडे क्लॉक को आधी रात से 89 सेकंड पहले सेट करना सभी विश्व नेताओं के लिए एक चेतावनी है.
डूम्सडे क्लॉक क्यों आगे बढ़ी? इस साल घड़ी का समय 89 सेकंड तक आगे बढ़ाने के कई प्रमुख वजहें इस प्रकार हैं -
रूस-यूक्रेन युद्ध – 2022 से जारी यह युद्ध यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे भयंकर संघर्ष है. हाल ही में, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हमले की स्थिति को लेकर अपनी नीति में बदलाव किया है, जिससे वैश्विक चिंता बढ़ गई है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









