
'क्या अस्पताल हवा में बनता है?', सुप्रीम कोर्ट ने उपहार अग्निकांड के 60 करोड़ जुर्माने के इस्तेमाल न होने पर जताई नाराजगी
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने उपहार त्रासदी पीड़ित संघ (AVUT) की याचिका पर सुनवाई करते हुए ट्रॉमा सेंटर निर्माण में हुई देरी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. 2015 में 60 करोड़ जुर्माने का उपयोग द्वारका में ट्रॉमा सेंटर बनाने के लिए आदेशित था, लेकिन लगभग दस साल बाद भी परियोजना शुरू नहीं हुई.
साल 1997 में दिल्ली के ग्रीन इलाके में एक भयावह हादसा हुआ था, जिसमें 59 लोगों की जान चली गई थी और 100 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसी मामले में अंसल बंधुओं पर 60 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था. इस जुर्माने राशि को जमा भी किया जा चुका है. लेकिन, उपहार त्रासदी पीड़ित संघ (AVUT) के संघ ने आरोप लगाया कि एक दशक बीत जाने के बाद भी जुर्माने राशि का इस्तेमाल नहीं किया जा सका है.
सुप्रीम कोर्ट में AVUT के द्वारा लगाए आरोपों की सुनवाई हुई. कोर्ट ने जुर्माने राशि का इस्तेमान न होने पर नाराजगी ज़ाहिर करते हुए कहा, 'क्या अस्पताल हवा में बनता है? यह तो सरकारी जमीन पर बनता है.'
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहले ही आदेश दिया चुका था, जिसका मकसद था कि पूरे शहर में इमरजेंसी मेडिकल फैसिलिटी सुनिश्चित करना था.
AVUT ने कोर्ट ने कहा कि दोषियों को तो सजा में कमी का फायदा मिल गया, लेकिन आदेश के पालन में कोई कदम नहीं उठाया गया. इतना ही नहीं वह बोर्ड जिसे पांच करोड़ रुपये देने और पांच एकड़ ज़मीन उपलब्ध कराने का निर्देश था, उसने भी अनुपालन नहीं किया.
सरकार की दलील और अगला कदम
वहीं, सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) ने कहा कि इस मामले को विरोधी के रूप में न देखें और जुर्माने की 60 करोड़ रुपये की राशि का सही उपयोग किया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










