
क्या अपने विधायकों पर आरोप लगाना अनुशासनहीनता नहीं? पायलट ने गहलोत पर साधा निशाना
AajTak
सचिन पायलट ने आजतक से बातचीत में कहा, 2023 का चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा, ये फैसला पार्टी आलाकमान करेगी. उन्होंने अशोक गहलोत के बयान का जिक्र करते हुए कहा, कर्नाटक में चुनाव से तीन दिन पहले अपनी पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाना, क्या अनुशासनहीनता में नहीं आता? अनुशासन सबके लिए बराबर है.
कांग्रेस नेता सचिन पायलट राजस्थान में 5 दिन की पदयात्रा पर हैं. इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या अपने ही विधायकों पर खुलकर आरोप लगाना अनुशासनहीनता नहीं है. उन्होंने कहा, वे भ्रष्टाचार के खिलाफ यात्रा निकाल रहे हैं. यह अनुशासनहीनता नहीं है.
सचिन पायलट ने आजतक से बातचीत में कहा, 2023 का चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा, ये फैसला पार्टी आलाकमान करेगी. उन्होंने अशोक गहलोत के बयान का जिक्र करते हुए कहा, कर्नाटक में चुनाव से तीन दिन पहले अपनी पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाना, क्या अनुशासनहीनता में नहीं आता? अनुशासन सबके लिए बराबर है. 25 दिसंबर को जो हुआ, वो अनुशासनहीनता थी. पार्टी ने नोटिस जारी किया, उस पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई.
पायलट ने कहा, कर्नाटक में पार्टी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ा. यही हमने राजस्थान में किया था. अब भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई होनी चाहिए. हम इसी मांग को लेकर यात्रा निकाल रहे हैं.
मेरे प्रदेश अध्यक्ष रहते 2018 में हमने 100 सीटें जीतीं- पायलट
पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा, मैंने पूरी यात्रा के दौरान किसी के खिलाफ कुछ नहीं कहा. 2018 में मैं अध्यक्ष था. मैंने सभी नेताओं के हाथ पैर जोड़कर इकट्ठा किया. 2018 में हम चुनाव जीते. 2013 में जब हमारी सरकार गई, वे (गहलोत) सीएम थे. हम 20 सीटों पर सिमट गए थे. 2018 में हम 100 सीटें जीतें.
उनसे जब पूछा गया कि अगर डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री बनते हैं और हाईकमान की बात मानते हैं, तो आपको नहीं लगता कि आपको भी बात माननी चाहिए? इस पर पायलट ने कहा, मैं भी 2018 में डिप्टी सीएम बना था. मैंने तब हाईकमान की बात मानी थी.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









