
क्या अग्निवीर की मृत्यु होने पर परिवार को मुआवजा देती है सरकार? जानिए क्या हैं अग्निपथ स्कीम के नियम
AajTak
अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को सेना में चार साल के लिए भर्ती किया जाता है. इसके बाद 25 प्रतिशत को परमानेंट कर दिया जाता है और बाकी के अग्निवीरों को ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाता है लेकिन उन्हें आगे के रोजगार के अवसरों के लिए सशस्त्र बलों से सहायता मिलती है. आइए जानते हैं अग्निवीरों की सैलरी, पेंशन और मृत्यु होने पर मुआवजे को लेकर सरकार का क्या प्रावधान है.
Agniveer Shaheed: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अग्निपथ स्कीम को लेकर कहा कि अग्निवीर को शहीद होने पर कुछ नहीं मिलता. इसके बाद सरकार ने भी अपना जवाब दिया. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ स्कीम में क्या प्रावधान हैं. अग्निवीर की सैलरी, नियुक्ति, पेंशन और मुआवजा से संबंधित नियमों के बारे में जानते हैं.
अग्निवीर की भर्ती
भारतीय सेना में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार साल 2022 में भारत सरकार द्वारा लॉन्च हुई अग्निपथ स्कीम का हिस्सा बन सकते हैं. इसके तहत भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को अग्निवीर कहा जाता है, लेकिन इस योजना के तहत सेना में नौकरी करने वाले उम्मीदवारों को सिर्फ 4 साल के लिए ही देश सेवा का मौका मिलता है. चार साल के आखिर में, ज्यादातर सैनिकों को ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाएगा और उन्हें आगे के रोजगार के अवसरों के लिए सशस्त्र बलों से सहायता मिलती है. हालांकि, कुछ अग्निवीरों को सेना में स्थायी तौर पर भर्ती भी किया जाता है.
कितनी है अग्निवीरों की सैलरी और क्या है पेंशन का प्रावधान?
इस भर्ती में पेंशन जैसी कोई स्कीम नहीं है, लेकिन सैलरी में से निधि फंड (Sewa Nidhi Fund) के लिए हर महीने पैसे काटे जाते हैं, जो 4 साल की सर्विस के बाद अग्निवीरों को दिए जाएंगे. अग्निवीर स्कीम के तहत भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को नौकरी के पहले साल हर महीने इन हैंड 21 हजार रुपये सैलरी देने का प्रावधान है. पहले साल अग्निवीरों की टोटल सैलरी (Agniveer Total Salary) 30 हजार रुपये है. इसमें से सेवा निधि फंड (Sewa Nidhi Fund) के लिए 30 फीसदी यानी 9 हजार रुपये काटे जाते हैं. हर साल अग्निवीरों को सैलरी बढ़ाई जाती है, इसके साथ ही सेवा निधि फंड का अमाउंट भी बढ़ जाता है.
चार साल में कितनी बढ़ जाती है अग्निवीरों की सैलरी?

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











