
कौन हैं Vedant Patel? जिन्हें अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने दी अहम जिम्मेदारी, भारत से है खास नाता
AajTak
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भारतीय मूल के वेदांत पटेल को अहम जिम्मेदारी दी है.इसी महीने अपने पद से मुक्त होने वाले विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस की जगह भारतीय-अमेरिकी वेदांत पटेल को अंतरिम प्रवक्ता बनाया गया है. गुजरात में जन्मे पटेल कम उम्र में ही व्हाइट हाउस में कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं.
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस जल्द ही अपना पद छोड़ देंगें. विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, भारतीय-अमेरिकी वेदांत पटेल (Vedant Patel) अब अंतरिम प्रवक्ता का पदभार संभालेंगे. पटेल वर्तमान में उप प्रवक्ता के रूप में काम कर रहे हैं. ट्रम्प प्रशासन के दौरान विभाग की दैनिक प्रेस ब्रीफिंग शुरू करने के लिए ब्लिंकन ने प्राइस की तारीफ की. ब्लिंकन ने कहा कि कार्यभार संभालने के बाद प्राइस ने 200 से अधिक प्रेस ब्रीफिंग की और इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं के साथ -साथ अपने सहकर्मियों और हर किसी के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया.
अंतरिम प्रवक्ता का संभालेंगे पदभार बाइडेन प्रशासन ने अभी तक नेड प्राइस की जगह किसी नाम का ऐलान नहीं किया है और वेदांत पटेल को अंतरिम रूप से कार्यभार संभालने की जिम्मेदारी दी गई है. पटेल को पिछले साल सितंबर में ही बाइडेन प्रशासन ने अहम जिम्मेदारी देते हुए उप प्रवक्ता नियुक्त किया था. गुजरात में पैदा हुए वेदांत पटेल का भारत से भी गहरा नाता है.
कौन हैं वेदांत पटेल?
33 साल के भारतीय-अमेरिकी वेदांत पटेल का जन्म गुजरात में हुआ था. उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, रिवरसाइड से ग्रेजुएशन किया है. पटेल कई राजनीतिक अभियानों पर काम कर चुके हैं और व्हाइट हाउस में भी कई जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं. पटेल ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के सहायक प्रेस सचिव और प्रवक्ता के रूप में काम किया, जहां अपने शानदार मीडिया संबंधों और संचार रणनीति के प्रबंधन से उन्होंने बाइडेन प्रशासन में अपनी एक अहम जगह बनाई.
पटेल के पास है ये अनुभव पटेल को विभिन्न राजनीतिक अभियानों पर काम करने का भी अनुभव है. उन्होंने कांग्रेसी माइक होंडा और कांग्रेस वूमन प्रमिला जयपाल के लिए काम किया है. यहां उन्होंने संचार निदेशक के रूप में कार्य किया. उनके पास अधिकारियों और राजनीतिक उम्मीदवारों की सार्वजनिक छवि को बेहतर बनाने का अनुभव है और इसी की बदौलत वह आज की तारीख में डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए एक अहम किरदार बन गए हैं.
अपनी नियुक्ति पर किया ट्वीट अपनी नियुक्ति के ऐलान के बाद पटेल ने ट्वीट कर कहा, 'हमेशा नेड प्राइस की छत्रछाया में रहा हूं. उनकी वाकपटुता, उनका उदार व्यक्तित्व, विदेश नीति की उनकी गहरी समझ, विदेश विभाग और उनकी टीम के प्रति उनकी जबरदस्त वफादारी के लिए धन्यवाद. उसके साथ शानदार समय बिताया है, और खुशी इस बात की है कि वह बहुत दूर नहीं जा रहे हैं!'

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









