
कौन हैं IPS अधिकारी सतीश गोलचा, जो बनाए गए तिहाड़ जेल के नए महानिदेशक
AajTak
तिहाड़ जेल के नए महानिदेशक (Director General of Tihar Jail) की नियुक्ति कर दी गई है. साल 1992 बैच के अधिकारी सतीश गोलचा (IPS officer Satish Golcha) को नया डीजी बनाया गया है. सतीश गोलचा की नियुक्ति महानिदेशक का कार्यभार संभाल रहे संजय बेनीवाल के रिटायर होने पर की गई है.
दिल्ली की तिहाड़ जेल में नए महानिदेशक (Director General) की नियुक्ति कर दी गई है. अब आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा (IPS officer Satish Golcha) को तिहाड़ जेल का नया डीजी बनाया गया है. वे अभी दिल्ली पुलिस में स्पेशल सीपी इंटेलिजेंस थे. गोलचा साल 1992 बैच के AGMUT कैडर के आईपीएस अफसर हैं. वे दिल्ली पुलिस में डीसीपी,ज्वाइंट सीपी और स्पेशल सीपी के पद पर रह चुके हैं.
जब उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगे हुए थे, उस समय गोलचा स्पेशल सीपी कानून व्यवस्था थे. वे अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी भी रह चुके हैं. बता दें कि तिहाड़ जेल के डीजी संजय बेनीवाल रिटायर हो गए हैं. इसके बाद सतीश गोलचा को तिहाड़ जेल का नया डीजी बनाया गया है. तिहाड़ जेल के नए डीजी की दौड़ में UT कैडर के कई सीनियर अफसरों के नाम चल रहे थे.
यह भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में CM केजरीवाल के लिए बना मेडिकल बोर्ड, AIIMS के 5 डॉक्टर करेंगे हेल्थ चेकअप
इस संबंध में जो लेटर जारी किया गया है, उसमें लिखा है कि 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय बेनीवाल तिहाड़ जेल के महानिदेशक का कार्यभार संभाल रहे हैं. अब 30 अप्रैल को संजय बेनीवाल सेवानिवृत्त हो रहे हैं. उनकी सेवानिवृत्ति को लेकर चुनाव आयोग को एक प्रस्ताव पहले ही सौंपा जा चुका है, जिसमें जेल के नए डीजी के रूप में एक अधिकारी की नियुक्ति के लिए मंजूरी मांगी गई. ईसीआई से मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को डीजी (जेल) बनाए जाने के संबंध में आदेश जारी किया.
आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
तिहाड़ में नए महानिदेशक को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है. इसके साथ एक लेटर शेयर किया गया है, जिसमें कहा गया है कि इस Letter से साफ हुआ कि जेल का DG कौन होगा. पूरा देश समझ गया है कि अरविंद केजरीवाल को Sugar Level बढ़ने पर भी Insulin क्यों नहीं दी जा रही थी. कौन अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर उन्हें मारने की साजिश कर रहा है?

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








