
कौन हैं संजय प्रसाद, जो बन गए UP सरकार में सबसे 'ताकतवर' IAS अफसर?
AajTak
संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव गृह और प्रमुख सचिव सूचना, दोनों की जिम्मेदारी एक साथ दे दी गई. यह वही पद है जो कभी अवनीश अवस्थी के पास एक साथ हुआ करता था. यानी 2017 से 2022 के दौरान जिस पद और जिस कद के साथ अवनीश अवस्थी, योगी के सबसे ताकतवर नौकरशाह थे है, अब वही पद और कद संजय प्रसाद का होगा.
पद के लिहाज से बेशक मुख्य सचिव या पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का पद प्रदेश का सबसे बड़ा पद माना जाता है लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गवर्नेंस के एजेंडे के हिसाब से 'गृह' और 'सूचना' सबसे अहम पद हैं. जो इस पद पर बैठता है, उसका कद सबसे बड़ा होता है. इस पद पर अब संजय प्रसाद नजर आएंगे.
दरअसल, 1 सितंबर की सुबह यूपी ब्यूरोक्रेसी में अचानक ही बड़ा बदलाव हुआ. यूपी के टीम 9 में कई अहम नौकरशाहों को अचानक ही बदल दिया गया, लेकिन इस बदलाव में एक अहम चीज जो दिखाई दी. वो ये कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद सबसे ताकतवर होकर उभरे.
संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव गृह और प्रमुख सचिव सूचना, दोनों की जिम्मेदारी एक साथ दे दी गई. यह वही पद है जो कभी अवनीश अवस्थी के पास एक साथ हुआ करता था. यानी 2017 से 2022 के दौरान जिस पद और जिस कद के साथ अवनीश अवस्थी, योगी के सबसे ताकतवर नौकरशाह थे है, अब वही पद और कद संजय प्रसाद का होगा.
लगभग 3 सालों से संजय प्रसाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव होने के साथ सीएमओ की जिम्मेदारी भी देखते रहे हैं. यही नहीं वो सचिव सूचना के पद पर भी तैनात रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी के सबसे खासमखास अधिकारियों में शुमार है संजय प्रसाद 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं.
डाटा मैन माने जाते हैं संजय प्रसाद
संजय प्रसाद की खासियत है कि आंकड़ों में उन्हें महारत हासिल है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास आंकड़ों के साथ अगर कोई कागज भेजना होता है तो संजय प्रसाद के जरिए जाता है, क्योंकि माना जाता है विभाग चाहे कोई हो डाटा या आंकड़ा संजय प्रसाद से गुजर कर आता है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










