
कौन हैं रॉबर्ट वाड्रा-प्रियंका गांधी के होने वाले समधी-समधन? जानिए रेहान की होने वाली दुल्हन अवीवा बेग की फैमिली के बारे में
AajTak
जानकारी के मुताबिक रेहान वाड्रा और अवीवा पिछले सात साल से इस रिलेशनशिप में हैं. रेहान ने हाल ही में अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया. रेहान और अवीवा की शादी के लिए दोनों ही परिवारों ने अपनी सहमति दे दी है. दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके बाद सगाई होने जा रही है. वाड्रा परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक रेहान की ओर से शादी के प्रस्ताव को अवीवा ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया.
गांधी फैमिली में जल्द ही 'बैंड-बाजा-बारात' की धूम मच सकती है. कांग्रेस सांसद और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान के सिर सेहरा सजने वाला है. मंगलवार को सुबह सगाई की खबरें आम रहीं और इसी बीच सामने आया कि गांधी-वाड्रा परिवार राजस्थान के सवाई माधोपुर पहुंचा है. अभी तक दुल्हन बनने वाली अवीवा बेग के परिवार को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें दिल्ली बेस्ड कारोबारी इमरान बेग की बेटी बताया जा रहा है. उनकी मां नंदिता बेग इंटीरियर डिजाइनर हैं.
बता दें कि, कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा समेत गांधी–वाड्रा परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए सवाई माधोपुर पहुंचे हैं. परिवार रणथंभौर नेशनल पार्क के पास स्थित होटल शेरबाग में ठहरा हुआ है. पारिवारिक कार्यक्रमों के तहत रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई का आयोजन किया जाना है. इसके साथ ही गांधी–वाड्रा परिवार नए साल का जश्न भी रणथंभौर में मनाएगा.
दोनों परिवारों के रहे हैं करीबी संबंध The Economic times की रिपोर्ट की मानें तो रेहान वाड्रा की गर्लफ्रेंड और होने वाली मंगेतर अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं. वह कारोबारी इमरान बेग और इंटीरियर डिज़ाइनर नंदिता बेग की बेटी हैं. दोनों परिवारों के बीच वर्षों से करीबी संबंध रहे हैं. खबरों की मुताबिक नंदिता बेग ने कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के इंटीरियर डिज़ाइन में प्रियंका गांधी की मदद की थी. बताया जाता है कि रेहान और अवीवा ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की है, जिससे समय के साथ दोनों का रिश्ता और गहरा होता गया.
यह भी पढ़ें- हजारों में बिकती है एक फोटो... कौन हैं प्रियंका गांधी के बेटे रेहान की फोटोग्राफर गर्लफ्रेंड अवीवा बेग?
जानकारी के मुताबिक रेहान वाड्रा और अवीवा पिछले सात साल से इस रिलेशनशिप में हैं. रेहान ने हाल ही में अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया. रेहान और अवीवा की शादी के लिए दोनों ही परिवारों ने अपनी सहमति दे दी है. दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके बाद सगाई होने जा रही है. वाड्रा परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक रेहान की ओर से शादी के प्रस्ताव को अवीवा ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया.
जनवरी 2026 की शुरुआत में सगाई की संभवानाएं नए साल से पहले इस खुशहाल रिश्ते की औपचारिक शुरुआत होने जा रही है. सूत्रों की मानें तो सगाई समारोह राजस्थान में हो सकता हो, जो दो से तीन दिन का एक निजी आयोजन होगा. हालांकि, सगाई की तारीखें अभी सामने नहीं आई हैं. जनवरी, 2026 की शुरुआत में सगाई होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










