
कौन हैं बीजेपी के वो नेता, जिनसे महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात की फोटो आई सामने
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद अपना ज्यादातर समय अपने गृह नगर रांची में ही बिताते हैं. वह कभी रांची की सड़कों पर बाइक राइड करते हुए दिख जाते हैं, तो कभी अपनी हमर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाते हुए.
झारखंड के कुछ प्रमुख भाजपा नेताओं ने गुरुवार को रांची में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मुलाकात की. यह मुलाकात रांची हवाईअड्डे पर हुई, जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद अटकलबाजियों का दौर शुरू हो गया है. एक फोटो में राज्यसभा सांसद और झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रांची के विधायक और झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सीपी सिंह और कांके के भाजपा विधायक समरी लाल धोनी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं.
वहीं दूसरी तस्वीर में दीपक प्रकाश और महेंद्र सिंह धोनी एक दूसरे से किसी मुद्दे पर बातचीत करते हुए दिख रहे हैं. इसके बाद एमएस धोनी के राजनीति में संभावित प्रवेश को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं, लेकिन बीजेपी नेताओं के साथ उनकी इस बैठक का उद्देश्य अज्ञात है. ऐसी जानकारी सामने आई है कि एमएसडी मुंबई के लिए अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे, और बीजेपी नेता गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करने के लिए रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे थे.
रांची एयरपोर्ट के लाउंज में मिले एमएसडी और बीजेपी नेता एयरपोर्ट के लाउंट में बीजेपी नेताओं के महेंद्र सिंह धोनी को बैठे देखा तो उनके पास पहुंचे और बातचीत की. एमएस धोनी के मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ने से पहले बीजेपी नेताओं ने उनके साथ फोटो खिंचवाई. बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीएसएफ स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारखंड आए हैं. वह आज हजारीबाग के झांसी रानी ग्राउंड में होने वाली बीएसएफ परेड की सलामी लेंगे. दोपहर में बीएसएफ जवानों संग भोजन के पश्चात वह वापस दिल्ली लौटेंगे
क्रिकेट से संन्यास के बाद रांची में ही बीतता है MSD का समय
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद अपना ज्यादातर समय अपने गृह नगर रांची में ही बिताते हैं. वह कभी रांची की सड़कों पर बाइक राइड करते हुए दिख जाते हैं, तो कभी अपनी हमर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाते हुए. एमएसडी को कई मौकों पर अपने फार्महाउस में खेती-किसानी करते हुए भी देखा गया है. वह अपने प्रशंसकों को निराश भी नहीं करते. हाल ही में कई ऐसे वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें एमएस धोनी अपने फैंस को ऑटोग्राफ देते, उनकी बाइक राइड करते और सेल्फी खिंचवाते नजर आए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










