
कौन हैं किशोरी लाल शर्मा, जिन्हें कांग्रेस ने गांधी परिवार की परंपरागत सीट अमेठी से चुनावी मैदान में उतारा
AajTak
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी सीट से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है. शर्मा पहली बार चुनावी मैदान में होंगे. इससे पहले वो रायबरेली संसदीय क्षेत्र में सांसद प्रतिनिधि के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे. शर्मा को सोनिया गांधी का बेहद करीबी माना जाता है.
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन है. इस बीच, कांग्रेस ने लंबी चर्चा के बाद अमेठी सीट पर किशोरी लाल शर्मा पर भरोसा जताया है और गांधी परिवार की परंपरागत सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. शर्मा का यह पहला चुनाव होगा. अब तक वो रायबरेली सांसद प्रतिनिधि के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे है. शर्मा को सोनिया गांधी का करीबी माना जाता है. जानिए कौन हैं केएल शर्मा...
केएल शर्मा का पूरा नाम किशोरी लाल शर्मा है, जो गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं. मूलत पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं. शर्मा ने 1983 में राजीव गांधी के साथ रायबरेली और अमेठी में कदम रखा था. बाद में राजीव गांधी के अचानक निधन के बाद गांधी परिवार से उनके रिश्ते पारिवारिक हो गए और वो गांधी परिवार के ही होकर रह गए.
रायबरेली और अमेठी सीट पर सक्रिय रहे केएल शर्मा
1991 में राजीव गांधी की मौत के बाद शर्मा ने कभी शीला कौल के काम को संभाला तो कभी सतीश शर्मा के लिए मदद की. ऐसे में शर्मा का अक्सर रायबरेली और अमेठी में आना-जाना बना रहा. हालांकि, जब पहली बार सोनिया गांधी सक्रिय राजनीति में उतरीं और अमेठी से चुनाव लड़ीं तो केएल शर्मा उनके साथ अमेठी आ गए. जब सोनिया गांधी ने राहुल गांधी के लिए अमेठी सीट छोड़ दी और खुद रायबरेली आ गईं तो केएल शर्मा ने रायबरेली और अमेठी दोनों ही सीटों की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली.
यह भी पढ़ें: आ गई कांग्रेस की लिस्ट, रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से चुनाव लड़ेंगे केएल शर्मा
निष्ठा और वफादरी का मिल गया इनाम

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








