
कौन हैं अनुराधा तिवारी, जिनकी फोटो से शुरू हो गई Brahmin Genes पर डिबेट?
AajTak
हाल में एक एक्स पोस्ट तेजी से ट्रेंड कर रही है. इसमें यूजर #BrahminGene लिखकर अपनी राय शेयर कर रहे हैं. ये बवाल शुरू हुआ एक्स यूजर अनुराधा तिवारी द्वारा पोस्ट किए गए एक फोटो से. यहां हम बता रहे हैं कि ये अनुराधा तिवारी आखिर हैं कौन?
सोशल मीडिया ऐसी जगह है जहां लोग अपने दिल की बात कई बार इतनी खोलकर रख देते हैं कि अन्य लोगों की भावनाएं आहत हो जाती हैं. यही कारण है कि यहां कब किस बात पर बहस छिड़ जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. इसी तरह की एक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से ट्रेंड कर रही है. इसमें यूजर #BrahminGene लिखकर अपनी राय शेयर कर रहे हैं. ये बवाल शुरू हुआ एक्स यूजर अनुराधा तिवारी द्वारा पोस्ट किए गए एक फोटो
दरअसल, अनुराधा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह नारियल पानी पकड़े हुए अपनी मसल्स दिखा रही हैं. लेकिन इस तस्वीर के साथ लिखे दो शब्दों ने विवाद खड़ा कर दिया. उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था- Brahmin genes. इतनी ही बात पर जातिवाद की बहस छिड़ गई. लोग अनुराधा की आलोचना करने लगे. हालांकि कुछ लोगों ने उनका समर्थन भी किया. कुछ लोगों का ये कहना था कि आज के दौर में किसी इंसान को जाति पर गर्व क्यों नहीं करना चाहिए.
एक यूजर ने कहा- इतनी बहस क्यों करनी, उसने किसी और कास्ट को तो गलत नहीं कहा. एक अन्य शख्स ने लिखा- साइंस कास्ट और रिलीजन के आधार पर जीन्स में फर्क नहीं करता. एक ने लिखा- शर्म कीजिए आप जातिवाद को प्रमोट कर रही हैं. अनुराधा के इस सोशल मीडिया पोस्ट को अब तक 5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
कौन हैं अनुराधा तिवारी?
यहां हम आपको बता रहे हैं कि आखिर ये अनुराधा तिवारी हैं कौन जिनके छोटे से पोस्ट से इतना क्लेश हुआ है? अनुराधा तिवारी , कंटेंट मार्केटिंग कंपनी JustBurstOut की फाउंडर और CEO हैं. बता दें कि साल 2022 में भी अनुराधा ने एक पोस्ट के जरिए देश में कास्ट रिजर्वेशन सिस्टम पर सवाल उठाए थे.
तब उन्होंने अगस्त 2022 के एक पोस्ट में लिखा था- 'मैं एक जनरल कैटेगरी स्टूडेंट हूं. मेरे पूर्वजों ने मेरे लिए कोई जमीन नहीं छोड़ी है. मैं एक किराए के घर में रहती हूं. 95% मार्क्स लाकर भी मुझे एडमीशन नहीं मिला और मेरे क्लासमेट को अच्छे परिवार से होने के बावजूद 60% मार्क्स पर एडमीशन मिल गया. और आप पूछते हैं कि मुझे रिजर्वेशन से प्रॉब्लम क्यों हैं?'

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











