
कौन थे वो VIP मेहमान जिनको मिलती थी 'स्पेशल सर्विस'...अंकिता भंडारी केस में हो गई सजा लेकिन अब भी अनसुलझी ये पहेली
AajTak
रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी पर रिजॉर्ट में आने वाले VIP मेहमानों को 'स्पेशल सर्विस' देने का दबाव बनाया जाता था. इसकी पुष्टि WhatsApp चैट से हुई थी. मैसेज में अंकिता ने अपने दोस्त को लिखा था, 'मैं गरीब हो सकती हूं, लेकिन 10 हजार रुपये के लिए खुद को बेचूंगी नहीं...'. ऐसे में जब आरोपियों को सजा मिल चुकी है तब भी यह सवाल अधूरा है कि रिजॉर्ट में आखिर किस VIP को स्पेशल सर्विस दी जाती थी.
उत्तरखंड की अंकिता भंडारी. 19 साल की उम्र में जिसकी हत्या कर दी गई. पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विधानसभा इलाके के एक प्राइवेट रिजॉर्ट में अंकिता रिसेप्शनिस्ट थी. अंकिता भंडारी की हत्या में पुलिस ने रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया था. आज कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने इन तीनों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. लेकिन अब भी कुछ सवाल अनसुलझे हैं.
चैट से हुए थे कई खुलासे
अंकिता के मर्डर केस की परतें उधेड़ने का काम उसके दोस्त पुष्प दीप के WhatsApp से हुआ था. चैट में यह बात बात सामने आई थी कि रिजॉर्ट मालिक और हत्या में शामिल पुलकित आर्य की गंदी नजर रिसेप्शनिस्ट अंकिता पर पहले से ही थी. उसने अंकिता को अपने बराबर वाले रूम में शिफ्ट करवा लिया था. उत्तराखंड में दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री रहे विनोद आर्य के छोटे बेटे पुलकित का घर हरिद्वार में था. लेकिन वह रिजॉर्ट में रहा करता था. अंकिता को उसने बतौर रिसेप्शनिस्ट रिजॉर्ट में नौकरी पर रखा था. अंकिता के अलावा वहां कोई महिला कर्मचारी नहीं थी. यही नहीं, गेस्ट भी बहुत ही कम आते थे. रूम खाली पड़े होते थे. रिजॉर्ट सिर्फ कभी कभार पार्टियों के लिए बुक किया जाता था. जब अंकिता पूछती थी कि यहां कोई फीमेल स्टाफ क्यों नहीं है? तो उसे जवाब मिलता था कि एक लड़की को चोरी करने के कारण नौकरी से निकाल दिया गया था.फिर लॉकडाउन लग गया था. अब धीरे-धीरे नया स्टाफ रखा जा रहा है.
VIP मेहमानों को 'स्पेशल सर्विस'
रिसेप्शनिस्ट अंकिता पर रिजॉर्ट में आने वाले VIP मेहमानों को 'स्पेशल सर्विस' देने का दबाव बनाया जा रहा था. इसकी पुष्टि WhatsApp चैट से हुई थी. मैसेज में अंकिता ने अपने दोस्त को लिखा था, ''मैं गरीब हो सकती हूं, लेकिन 10 हजार रुपये के लिए खुद को बेचूंगी नहीं...". घटना के कुछ दिनों की छानबीन के बाद उत्तराखंड के तत्कालीन डीजीपी अशोक कुमार भी अपने बयान में अंकिता पर गलत काम के लिए दबाव की बात कह चुके हैं. ऐसे में अब जब आरोपियों को सजा मिल चुकी है तब भी यह सवाल अधूरा है कि रिजॉर्ट में आखिर किस VIP मेहमानों को स्पेशल सर्विस दी जाती थी.
अंकिता के करीब आने की कोशिश

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










