
कौन था 'ठंडा पानी', जिसकी चाकू मारकर की गई हत्या? दिल्ली में सनसनीखेज वारदात से दहशत
AajTak
पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में सनसनीखेज वारदात से दहशत फैल गई. यहां एक 27 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस युवक की पहचान अशोक उर्फ ठंडा पानी के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि अशोक पर करीब 22 आपराधिक मामले दर्ज थे. फिलहाल उसकी मौत के मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है.
पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में बीती रात चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई. युवक को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान अशोक उर्फ ठंडा पानी नाम के 27 साल के युवक के रूप में की गई है.
पुलिस के मुताबिक, अशोक उर्फ ठंडा पानी इलाके का बदमाश था. उसे स्थानीय थाने की पुलिस ने बैड कैरेक्टर घोषित किया हुआ था. अशोक के खिलाफ करीब 21 से 22 अपराधिक मामले दर्ज थे. पुलिस ने अशोक की हत्या के मामले में धारा 302 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: पेचकस से गोदकर पत्नी और साले की हत्या, पूछताछ के बाद पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
दरअसल, अशोक उर्फ ठंडा पानी पर चाकू से हमला किया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. इसके बाद बुधवार रात उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वह मयूर विहार इलाके का रहने वाला था.
युवक के अलावा दो अन्य लोगों को भी चाकू मारा गया. इस पूरे मामले की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस आरोपी की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है.
घटना को लेकर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी ने क्या बताया?

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










