
कौन जीतेगा 2024 का रण? चुनाव विश्लेषकों ने बताए नतीजे तय करने वाले मुद्दे और रुझान
AajTak
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव पॉप-अप: इलेक्शन स्पेशल में बुधवार को शीर्ष चुनावी विश्लेषक और इंडिया टुडे ग्रुप के टॉप एडिटर्स एक साथ आए और 4 जून को आने वाले चुनावी नतीजों की संभावनाओं पर चर्चा की. पैनलिस्ट्स के साथ बीजेपी और कांग्रेस को मिलने वाली सीटों की संख्या, इस बार देखे गए रुझान और चुनाव में अन्य निर्णायक कारकों के बारे में बातचीत हुई.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव पॉप-अप: इलेक्शन स्पेशल में बुधवार को शीर्ष चुनावी विश्लेषक और इंडिया टुडे ग्रुप के टॉप एडिटर्स एक साथ आए और 4 जून को आने वाले चुनावी नतीजों की संभावनाओं पर चर्चा की. पैनलिस्ट्स से बीजेपी और कांग्रेस को मिलने वाली सीटों की संख्या, इस बार देखे गए रुझान और चुनाव में अन्य निर्णायक कारकों के बारे में सवाल किए गए.
सेशन के पैनल में एक्सिसमायइंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप गुप्ता, लोकनीति-सीएसडीएस के को-डायरेक्टर संजय कुमार, इंडिया टुडे टेलीविजन और आज तक के न्यूज डायरेक्टर और बिजनेस टुडे के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राहुल कंवल और इंडिया टुडे टेलीविजन के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई मौजूद रहे.
'बहुत बड़ा नहीं होगा जीत का अंतर'
संजय कुमार ने कहा, 'मेरी राय में, परिदृश्य यह है कि बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ करीब 300 सीटें जीतेगी. मुझे नहीं लगता कि बीजेपी के अपने सहयोगियों के साथ 370 और 400 के आस पास कहीं दूर-दूर तक जाने की संभावना है.'
उन्होंने भविष्यवाणी की कि भाजपा 272 से अधिक सीटें जीतेगी लेकिन अंतर बहुत बड़ा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनाव 2019 की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्धी है. कांग्रेस 2019 की तुलना में अपनी स्थिति में सुधार करेगी.
'अगले 50 साल तक बेरोजगारी और महंगाई रहेंगे मुद्दे'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










