
कोहली को कहा I love You, धोनी के छुए पैर... अरिजीत सिंह ने जब क्रिकेट के मैदान पर सादगी से जीता दिल
AajTak
अरिजीत सिंह अपनी सादगी और विनम्रता के लिए जाने जाते हैं. अब उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया. इसी बीच अरिजीत सिंह के वे मोमेंट वायरल हो रहे हैं, जब उन्होंने विराट कोहली को ‘I Love You’ कहा था. वहीं IPL 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में एमएस धोनी के पैर छुए.
'मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं, यह एक शानदार सफर रहा'. अरिजीत सिंह ने मंगलवार (27 जनवरी 2026) को इस बात का ऐलान सोशल मीडिया पर किया. उन्होंने पोस्ट में कहा अब वह प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम नहीं करेंगे. इस फैसले से उनके फैन्स निराश और हैरान रह गए.
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने मैसेज में अरिजीत ने बताया कि उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का फैसला किया है. यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब वह हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और डिमांड में रहने वाले सिंगर्स में गिने जाते हैं.इसके बाद कई सवाल उठने लगे कि अब अरिजीत क्या करेंगे? यह भी पढ़ें: किंग कोहली भी हैं अरिजीत सिंह के जबरा फैन, सिंगर के ‘रिटायरमेंट’ के बीच विराट के 2 पोस्ट वायरल
वैसे अरिजीत सिंह अपनी सादगी और विनम्रता के लिए मशहूर थे. उनकी सादगी अक्सर फैन्स को दिख जात थी, वह अक्सर मुर्शिदाबाद जिले में स्थित जियागंज में अपने घर के आसपास स्कूटी यामाहा एयरोक्स चलाते हुए दिख जाते थे. लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह ने पश्चिम बंगाल के जियागंज में अंग्रेजी पॉप स्टार एड शीरन को अपनी स्कूटर Yamaha Aerox 155 पर सवारी करवाई थी, बाद में अरिजीत सैफायर (Sapphire) में भी दिखे थे.
वैसे अरिजीत क्रिकेट खिलाड़ियों के बड़े फैन थे. विराट कोहली खुद भी उन्हें खूब पसंद करते थे. विराट कोहली ने उनको एक मौके पर अपना पसंदीदा गायक और खुद को फैन बॉय तक कहा था.
Pure fanboy moment for me. What an amazing person he is. No one has captivated me with their voice like this man. God bless you Arijit. 🙏😊 pic.twitter.com/aQMeGjQP8y
I am probably one of the biggest fans of Arijit Singh. Mesmerised by his talent and soulful voice. I am short of words actually.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












