
कोहरे में भी नहीं थमेगी ट्रेनों की रफ्तार, रेलगाड़ियों में लगी ये खास डिवाइस
AajTak
Indian Railways: हर साल सर्दियों के मौसम में कोहरे की समस्या सामने आती है. इसकी वजह से कई ट्रेनें भी प्रभावित होती हैं. लेकिन अब रेलवे ट्रेनों में एक ऐसी डिवाइस लगाने जा रहा है, जिससे कोहरे में भी ट्रेनों की स्पीड पर फर्क नहीं पड़ेगा. यहां पढ़िए क्या है पूरा मामला.
Indian Railways: भारतीय रेल को देश की लाइफलाइन कहा जाता है. देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा रोजाना ट्रेनों में सफर करता है. ट्रेनों को सुरक्षित तरीके से चलाने के लिए रेलवे तमाम आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करता है. लेकिन ट्रेनों के परिचालन में सबसे ज्यादा दिक्कत उस वक्त आती है जब सर्दी के दिनों में घना कोहरा छा जाता है. घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है और ऐसे में ट्रेनों को चलाना बड़ा ही मुश्किल काम साबित होता है. कोहरे के कहर से एक तरफ जहां ट्रेनों की रफ्तार थम जाती है, वहीं दूसरी तरफ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है. ऐसे में कोहरे के दौरान ट्रेनों को सुचारू और सुरक्षित तरीके से चलाने के लिए रेलवे फॉग सेफ डिवाइस का इस्तेमाल कर रहा है.
हालांकि अभी कोहरा पड़ना शुरू नहीं हुआ है. लेकिन एहतियात के तौर पर ट्रेनों में इस डिवाइस के इंस्टॉलेशन का काम शुरू हो गया है. पूर्व मध्य रेल और पूर्वोत्तर रेलवे के सभी रेल मंडलों में ट्रेनों में फॉग सेफ डिवाइस के इंस्टॉलेशन का काम शुरू हो गया है. पूर्वोत्तर रेलवे ने तो इसकी आखिरी डेड लाइन भी जारी कर दी है. पूर्वोत्तर रेलवे के सभी मंडलों से गुजरने वाली ट्रेनों में 30 नवंबर तक फॉग सेफ डिवाइस के इंस्टॉलेशन के काम को पूरा कर लेने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं.
पूर्व मध्य रेलवे के दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में तकरीबन 500 से ज्यादा फॉग सेफ डिवाइस की पहली खेप रिलीज कर दी गई है जिसे विभिन्न ट्रेनों में इंस्टॉल किया जा रहा है. जो विभिन्न यात्री ट्रेनों के साथ-साथ गुड्स ट्रेन में भी इंस्टॉल किया जाएगा. इसी तरह पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने तीन रेल मंडलों के अंतर्गत चलने वाली 915 ट्रेनों में फॉग सेफ डिवाइस इंस्टॉल करने की मंजूरी दे दी है. जिसमें लखनऊ मंडल के 315, इज्जत नगर मंडल की 185 और वाराणसी मंडल की 415 ट्रेनें शामिल हैं.
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार हर एक ट्रेन में फॉग सेफ डिवाइस लगाया जाएगा ताकि कोहरे के दौरान ट्रेनों को सुरक्षित तरीके से चलाया जा सके. इसके लिए वाराणसी, इज्जत नगर और लखनऊ मंडल को फॉग सेफ डिवाइस की आपूर्ति कर दी गई है और 30 नवंबर तक इंस्टॉल करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










