
कोविन पोर्टल में 20 देशों ने दिखाई रुचि, हर्षवर्धन बोले- वैक्सीनेशन पर सवाल उठाने वालों को जवाब
AajTak
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन की ओर से पोस्ट की गई तस्वीर पर लिखा है कि भारत के वैक्सीनेशन अभियान पर सवाल उठाने वालों को दुनिया जवाब दे रही है.
देश में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है. कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान में कोविन पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है. अब कोविन पोर्टल भी वैश्विक स्तर पर चर्चा में आ गया है. दुनिया के 20 से अधिक देशों ने कोविन पोर्टल में रुचि दिखाई है. 30 जून को कोविन पोर्टल को लेकर कोविन सम्मेलन का आयोजन होगा. स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने इसे लेकर ट्वीट किया है. डॉक्टर हर्षवर्धन ने अपने ट्वीट में कहा है कि भारत 30 जून को एक वैश्विक सम्मेलन में कोविन की सफलता की कहानी साझा करेगा. उन्होंने साथ ही यह भी कहा है कि देश के वैक्सीनेशन अभियान पर सवाल उठाने वालों को दुनिया ने जवाब दे दिया है. स्वास्थ्य मंत्री ने एक तस्वीर पोस्ट किया है.
मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







