कोविड ICU में मेल नर्स ने डांस कर संक्रमितों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
ओडिशा के संबलपुर के एक निजी अस्पताल के कोविड वार्ड में मेल नर्स ने संक्रमितों के चेहरे पर मुस्कान ला दी. मेल नर्स ने पीपीई किट पहनकर म्यूजिक के साथ डांस किया.
ओडिशा के संबलपुर के एक निजी अस्पताल के कोविड वार्ड में मेल नर्स ने संक्रमितों के चेहरे पर मुस्कान ला दी. मेल नर्स ने पीपीई किट पहनकर म्यूजिक के साथ डांस किया. ऐसा करके उन्होंने मरीजों का हौसला बढ़ाया और तनाव को दूर करने का प्रयास किया. मरीजों ने भी अपने बेड पर डांस और म्यूजिक का जमकर लुफ्त लिया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों की हमेशा से कोविड मरीजों को यह सलाह रही है कि जितना हो सके वो अपने आपको दबाव और तनाव से दूर रखें. जिससे इस बीमारी को हराने में कामयाबी हासिल हो सके. हालांकि कुछ लोगों ने आईसीयू रूम में मेल नर्स द्वारा किए डांस का विरोध किया. लेकिन वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मरीज डांस और म्यूजिक को खूब इंज्वाय कर रहे हैं. इसके अलावा एक अन्य वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मेल नर्स एक महिला मरीज का हाथ पकड़कर उसे भी बेड पर डांस कराने की कोशिश कर रहा है और महिला मरीज भी डांस करने की कोशिश कर रही है. मेल नर्स के इस प्रयास से आईसीयू रूम का पूरा माहौल बदल गया. थोड़ी देर के लिए लोग अपनी तकलीफ भूल गए और मस्ती करने लगे.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












