
कोलकाता: सुसाइड की कहानी किसने और क्यों फैलाई? ममता सरकार से TMC MP के गंभीर सवाल, प्रिंसिपल और कमिश्नर को हिरासत में लेने की मांग
AajTak
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 31 वर्षीय डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ एक बार फिर आवाज उठाई है. उन्होंने सीबीआई से कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल और पुलिस कमिश्नर से निष्पक्षता से सवाल पूछने का आग्रह किया है.
कोलकाता रेप और हत्याकांड को लेकर ममता सरकार ना केवल विपक्ष के निशाने पर बल्कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के अंदर से भी राज्य सरकार के खिलाफ आवाज उठ रही है. पार्टी के ही राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने दो दिन पहले ही ममता बनर्जी के फैसले पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि उन्होंने प्रिंसिपल संदीप घोष को हटाने में देरी क्यों की. अब उन्होंने पुलिस कमिश्नर और आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल पर सवाल उठाए हैं.
एक्स पर लिखे पोस्ट में सुखेंदु शेखर ने लिखा, 'सीबीआई को निष्पक्षता से काम करना चाहिए. पूर्व प्रिंसिपल और पुलिस कमिश्नर को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी चाहिए, ताकि पता चल सके कि आत्महत्या की कहानी किसने और क्यों फैलाई. हॉल की दीवार क्यों गिराई गई, संजय रॉय (मुख्य आरोपी) को इतना शक्तिशाली बनाने के लिए किसने संरक्षण दिया? 3 दिन बाद खोजी कुत्ते का इस्तेमाल क्यों किया गया? ऐसे सैकड़ों सवाल हैं. उन्हें बोलने के लिए मजबूर करें.'
लगातार बोल रहे हैं सुखेंदु शेखर
उन्होंने अपनी एक अन्य पोस्ट में लिखा कि सभी अस्पतालों में चिकित्साकर्मियों, स्कूलों और कॉलेजों में छात्राओं, बलात्कार पीड़ितों के आश्रयगृहों में रहने वालों, कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एक कठोर व्यापक केंद्रीय अधिनियम जरूरी है. इस संबंध में शीतकालीन सत्र में विधेयक पेश करने के लिए केंद्र सरकार को लिखा गया है.
सुखेंदु शेखर ने इस घटना के बाद से ही लगातार मुखर होकर बोल रहे हैं. उन्होंने घटना के तुरंत बाद कहा था कि इस घटना ने इस बात को गलत ठहरा दिया है कि कोलकाता महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर है.
इतना ही नहीं उन्होंने 14 अगस्त को डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए लिखा था, 'मैं प्रदर्शनकारियों में शामिल होने जा रहा हूं, खास तौर पर इसलिए क्योंकि लाखों बंगाली परिवारों की तरह मेरी भी एक बेटी और छोटी पोती है. हमें इस अवसर पर साथ देना चाहिए. महिलाओं के खिलाफ क्रूरता बहुत हो गई है. आइए हम सब मिलकर इसका विरोध करें. चाहे कुछ भी हो जाए.दरिंदों को बचाने की कोशिश क्यों की जा रही है? जो भी इस अपराध के लिए जिम्मेदार है, उसे फांसी पर लटकाया जाना चाहिए.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










