
कोलकाता रेप केस: TMC और बीजेपी आमने-सामने, सुकांत मजूमदार बोले- बंगाल को नहीं है ममता की जरूरत
AajTak
कोलकाता रेप और हत्या मामले में टीएमसी और बीजेपी एक-दूसरे पर हमलावर हैं. बीजेपी ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है तो टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने बीजेपी पर प्रेस वार्ता कर निशाना साधा है. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र नहीं बचा है. यह लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं है.
आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी आमने सामने हैं. इस मामले को लेकर कोलकाता में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर रही है. धरने पर बैठे बीजेपी नेता ने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र नहीं बचा है. यह लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं है. वहीं, टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष और चंद्रिमा भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता कर बीजेपी पर निशाना साधा है.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आजतक से खास बातचीत करते हुए कहा कि बंगाल में लोकतंत्र नहीं बचा है. पश्चिम बंगाल में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज ही नहीं है, ममता बनर्जी को तुरंत कोलकाता पुलिस कमिश्नर को हटाना चाहिए और उन्हें (ममता) अब इस्तीफा देना चाहिए. बंगाल को उनकी जरूरत नहीं हैं.
'हम जन्माष्टमी में नहीं करेंगे प्रदर्शन'
उन्होंने आगे कहा कि कल कृष्ण जन्माष्टमी है, हम कोई विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे... 28 अगस्त को बीजेपी की महिला मोर्चा पश्चिम बंगाल महिला आयोग पर ताला लगाएगी, क्योंकि वे कुछ नहीं कर रहे हैं." 29 अगस्त को हम सीएम ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए सभी जिलों में डीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे... हम अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे... पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री ममता बनर्जी के फोन की जांच की जानी चाहिए और एक जांच होनी चाहिए."
कुणाल घोष ने BJP पर साधा निशाना
वहीं, टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष और चंद्रिमा भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये बहुत ही गंभीर मुद्दा है. कल नबन्ना अभियान के लिए हिंसक साजिश का खुलासा हुआ है. छात्र संगठनों में से कोई भी इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता. कुछ आरएसएस, बीजेपी और कुछ वामपंथी लोगों ने ये प्लान बनाया है. हम और सभी टीएमसी के लोग न्याय चाहते हैं और दोषियों के लिए मौत की सजा चाहते हैं. मामला सीबीआई के हाथ में है, लेकिन नबन्ना अभियान को क्यों और कौन बुला रहा है?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










