
कोलकाता रेप एंड मर्डर केस: संजय रॉय को उम्रकैद... संदीप घोष और SHO का क्या हुआ? जानें- जांच पर क्यों उठ रहे सवाल
AajTak
आरजी कर मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन प्रमुख संदीप घोष पर सुरक्षा में लापरवाही बरतने और साक्ष्यों को नष्ट करने के आरोप थे. उन्हें सुरक्षा उपायों में चूक और साक्ष्यों के संरक्षण में असफलता का दोषी माना गया.
RG Kar Medical College Rape and Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की वारदात ने पूरे देश को झकझोर दिया था. अब इस मामले के मुख्य आरोपी संजय रॉय को अदालत ने दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. लेकिन इस जघन्य अपराध में कई लोगों के नाम आरोपी के तौर पर शामिल थे, जिन पर शक की सुई घूम रही थी. चलिए जान लेते हैं, कौन थे वो आरोपी और उन पर क्या इल्जाम थे? और इस मामले में क्या लापरवाही हुई थी.
पुलिस का सिविक वॉलंटियर संजय रॉय मुख्य आरोपी संजय रॉय कोलकाता पुलिस का स्वयंसेवक था. पुलिस और सीबीआई की जांच के मुताबिक, संजय रॉय ही वो शख्स था, जिसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था. इसलिए संजय रॉय को इस मामले का मुख्य आरोपी बनाया गया था. उस पर जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का आरोप लगाया गया. असल में वारदात के दिन पीड़िता जूनियर डॉक्टर को अस्पताल के सेमिनार हॉल में मृत अवस्था में पाया गया था. उसके जिस्म पर गंभीर चोटों के निशान थे.
पुलिस जांच में सामने आया था कि संजय रॉय घटना स्थल पर मौजूद था. उसके खिलाफ डीएनए भी एक अहम सबूत साबित हुआ, जिससे इस मामले में उसकी संलिप्तता साबित हुई. संजय रॉय को 10 अगस्त को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया था. बाद में, 20 जनवरी 2025 को अदालत ने उसे दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.
ताला पुलिस स्टेशन के SHO अभिजीत मंडल जिस इलाके में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल है, वो ताला थाना इलाके में आता है. वारदात के वक्त वहां थाना प्रभारी अभिजीत मंडल थे. जिन पर क्राइम सीन को नष्ट करने और साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने का इल्जाम लगा था. दरअसल, मामले की जांच के दौरान पाया गया कि अपराध के तुरंत बाद पुलिस की ओर से घटना स्थल की सफाई कर दी गई थी. पुलिस की इस कार्रवाई से महत्वपूर्ण फोरेंसिक सबूत मिट गए थे.
साथ ही अभिजीत मंडल पर पर अपराधियों को बचाने और न्याय प्रक्रिया को बाधित करने के आरोप लगाए गए थे. इसी वजह से पश्चिम बंगाल सरकार के सेवा नियमों के अनुसार अभिजीत मंडल को निलंबित किया गया था. इसके बाद 14 सितंबर को सीबीआई ने अभिजीत मंडल को गिरफ्तार कर लिया था. बाद में सीबीआई ने अदालत को बताया था कि दोनों पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं. लेकिन बाद में अदालत ने अभिजीत मंडल को भी जमानत दे दी थी.
पुलिस की लापरवाही इससे पहले भी सीबीआई ने कोलकाता पुलिस की लापरवाही को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था. जांच एजेंसी ने कहा था कि मुख्य आरोपी संजय रॉय की गिरफ्तारी के दो दिन बाद उसके कपड़े और सामान बरामद किए गए थे. पुलिस ने यह जानते हुए कि आरोपी से जुड़े सामान अपराध में उसकी भूमिक तय करने में अहम साबित हो सकते हैं, इसके बावजूद देरी की गई थी. इसके अलावा इलाकाई पुलिस पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने और आरोपियों को बचाने की कोशिश करने का इल्जाम भी लगा था.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








