
कोलकाता रेप एंड मर्डर केसः विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाली महिला डॉक्टर का तबादला
AajTak
राज्य सरकार ने डॉ. सुवर्णा गोस्वामी को तबादला नोटिस जारी किया है. डॉ. सुवर्णा पिछले साल अगस्त में आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार हुई एक महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करने वालों में सबसे आगे थीं. वो उस धरने का नेतृत्व रही थीं.
पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को एक ऐसी महिला डॉक्टर के तबादले का फरमान जारी किया है, जो पिछले साल आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप और हत्याकांड का शिकार बनी ट्रेनी महिला डॉक्टर के लिए इंसाफ की मांग करने वाले आंदोलनकारियों की अगुआई कर रही थीं.
दरअसल, राज्य सरकार ने डॉ. सुवर्णा गोस्वामी को तबादला नोटिस जारी किया है. डॉ. सुवर्णा पिछले साल अगस्त में आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार हुई एक महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करने वालों में सबसे आगे थीं. वो उस धरने का नेतृत्व रही थीं.
पश्चिम बंगाल लोक स्वास्थ्य सह प्रशासनिक सेवा की सदस्य और वर्तमान में दक्षिणी पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान में डिप्टी सीएमओएच-II के पद पर तैनात डॉ. सुवर्णा गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से राज्य के उत्तरी हिस्से में दार्जिलिंग टीबी अस्पताल के अधीक्षक के रूप में अगले आदेश तक कार्य करने के लिए नियुक्त किया गया है.
सरकारी आदेश में कहा गया है कि डॉ. सुनेत्रा मजूमदार, डिप्टी सीएमओएच-IV, पूर्व बर्धमान, अगले आदेश तक अपने सामान्य कर्तव्यों के अलावा अस्थायी रूप से डिप्टी सीएमओएच-II का कार्यभार संभालेंगी.
आपको बता दें कि पिछले साल अगस्त के महीने में 31 वर्षीय स्नातकोत्तर प्रशिक्षु महिला डॉक्टर आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में मृत पाई गई थीं, जिसके बाद व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










