
कोलकाता में भिड़े TMC और BJP कार्यकर्ता... की आगजनी और तोड़फोड़, तेज म्यूजिक को लेकर हुआ बवाल
AajTak
कोलकाता के साखेर बाजार में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर टकराव हो गया. तृणमूल कार्यकर्ताओं ने बीजपेी की बैठक में बाधा डाली. इसके बाद बीजेपी समर्थकों ने तृणमूल के एक कार्यक्रम में तोड़फोड़ की.
कोलकाता के बेहाला इलाके में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हो गई। साखेर बाजार क्षेत्र में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब बीजेपी ने आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने तेज आवाज में संगीत बजाकर उनकी बैठक में बाधा डाली और बैठक स्थल पर अपने झंडे लगा दिए. इसके बाद बीजेपी समर्थकों पर टीएमसी नेता सुदीप पोली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा.
जवाबी कार्रवाई में टीएमसी समर्थकों ने एक अस्थायी स्टेज जहां से त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने दिन में पहले एक जनसभा को संबोधित किया था, उसमें कथित तौर पर आग लगा दी. आग पर काबू पाने के लिए एक फायर टेंडर भेजा गया. बेहाला पूर्वी सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली तृणमूल विधायक रत्ना चटर्जी ने आरोप लगाया कि बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान BJP समर्थकों ने क्लब के सदस्यों से झगड़ा किया. घटनास्थल का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा, 'वे जितनी ज्यादा ऐसी चालें चलेंगे, तृणमूल कांग्रेस अपना रुख उतना ही कड़ा करेगी.'
स्थानीय बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बिप्लब कुमार देब की रैली के लिए इस्तेमाल किए गए स्टेज में आग लगा दी, जो बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भगवा पार्टी की 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' का हिस्सा थी. पुलिस मौके पर है, और इलाके में तनाव बना हुआ है. अधिकारियों ने बीजेपी और तृणमूल समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: बंगाल के दंगल में ममता की सियासी धार कुंद करने की तैयारी, बीजेपी ने बनाया खास प्लान
भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने घटना पर प्रक्रिया देते हुए 'X' पोस्ट में लिखा, 'आसन्न हार के डर से तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने एक बार फिर कोलकाता की सड़कों पर राजनीतिक आतंक मचा दिया है. भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब द्वारा बेहाला पश्चिम में आयोजित परिवर्तन संकल्प सभा को संबोधित करने के कुछ ही देर बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं ने सभा स्थल पर धावा बोल दिया, जमकर तोड़फोड़ की और उनके जाने के बाद व्यस्त बाजार के बीच सभा मंच को आग के हवाले कर दिया.'
उन्होंने आगे कहा, 'यह चौंकाने वाली घटना आज शाम दक्षिण कोलकाता के बेहाला स्थित अहम डायमंड हार्बर रोड पर हुई. यह राजनीति नहीं है, यह संगठित हिंसा है. यह शासन नहीं, बल्कि भय का माहौल पैदा करने की कोशिश है. तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल को आतंक के रंगमंच में बदल दिया है. ममता बनर्जी के गुंडे सत्ता से चिपके रहने की हताश कोशिश में लोकतंत्र को जलाने पर उतारू हैं. तृणमूल कांग्रेस विशुद्ध रूप से बुराई का प्रतीक बन चुकी है.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










