
कोलकाता में बांग्लादेशी सांसद की हत्या के पीछे कौन? अनसुलझे सवालों के जवाब तलाश रही CID, ढाका में 3 गिरफ्तार
AajTak
बंगाल सीआईडी के आईजी अखिलेश चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम यहां (कोलकाता) विजिट पर आए थे. 13 तारीख से वो लापता चल रहे थे. उनकी बेटी ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन जब वो संपर्क नहीं कर पाई तो उन्होंने भारत में अपने परिचित गोपाल विश्वास से संपर्क किया.
बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम अनार कोलकाता के एक फ्लैट में मृत पाए गए हैं. उनकी मौत को लेकर बंगाल सीआईडी ने चौंकाने वाली जानकारी दी है. सीआईडी ने कंफर्म किया है कि तीन बार के बांग्लादेशी सांसद का मर्डर किया गया है. जानकारी के मुताबिक वह अपना इलाज कराने भारत आए थे और बीते कुछ दिनों से लापता चल रहे थे. उनकी तलाश के लिए इससे पहले सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था.
बंगाल सीआईडी के आईजी अखिलेश चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम यहां (कोलकाता) विजिट पर आए थे. 13 तारीख से वो लापता चल रहे थे. उनकी बेटी ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन जब वो संपर्क नहीं कर पाई तो उन्होंने भारत में अपने परिचित गोपाल विश्वास से संपर्क किया. इसके बाद उन्होंने बारानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस कमिश्नरेट ने एक एसआईटी बनाकर पूरे मामले की जांच शुरू की.
अधिकारी ने बताया कि हमें बंगाल सरकार के माध्यम से विदेश मंत्रालय का एक पत्र मिला था. इसके बाद आज हमको एक इनपुट मिला कि उनका मर्डर कर दिया गया है. उसके बाद हमने इस फ्लैट का पता लगाया. हम इस मामले के खुलासे के लिए मजबूती से जांच कर रहे हैं. इस मामले की जांच अब सीआईडी कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.
वहीं बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने ढाका में अपने आवास पर एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि सांसद अनवारुल अजीम अनार की कोलकाता में हत्या कर दी गई है. इस संबंध में बांग्लादेश में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. भारत सरकार जांच में सहयोग कर रही है। योजना बनाकर सांसद की हत्या की गई है. कोलकाता में बांग्लादेश के उप उच्चायोग के एक शीर्ष अधिकारी अनवारुल ने बताया कि सांसद इलाज के लिए 12 मई को कोलकाता आए थे. सांसद अनवारुल 13 मई को कोलकाता से लापता हो गए थे. बारानगर में गोपाल बिस्वास नाम के एक दोस्त के घर पर थे. गोपाल से उनका 25 साल पुराना पारिवारिक रिश्ता है। 13 मई को वह किसी से मिलने के लिए निकला था। जाते समय उन्होंने कहा, दोपहर को खाना मत खाना, शाम को वापस आऊंगा.
कोलकाता बारानगर थाने में 18 मई को दर्ज हुई थी गुमशुदगी
बता दें कि अजीम 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे. तभी से उनके परिवार से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा था. उनका फोन भी 14 मई से स्विच ऑफ था. उत्तरी कोलकाता के बारानगर पुलिस स्टेशन की जनरल डायरी में 18 मई को बांग्लादेश के सांसद के लापता होने की सूचना दर्ज है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अनवारुल 12 मई को शाम लगभग सात बजे अपने एक फैमिली फ्रेंड गोपाल बिस्वास से मिलने कोलकाता में उनके घर गए थे. अगले दिन दोपहर 1.41 बजे वह डॉक्टर से मिलने का कहकर वहां से रवाना हो गए थे. उन्होंने कहा था कि वह शाम में लौटेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










