
कोलकाता में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी लोगों को बनाते थे शिकार, 18 गिरफ्तार
AajTak
कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और 18 लोगों को गिरफ्तार किया. ये लोग अमेरिकी नागरिकों को माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारी बनकर ठगते थे. पुलिस ने मौके से 32 लैपटॉप, 41 मोबाइल फोन और कई दस्तावेज जब्त किए हैं.
कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं. ये लोग अमेरिकी नागरिकों को माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारी बनकर तकनीकी सहायता देने का झांसा देकर ठगते थे.
पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पश्चिम बंगाल पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने इको पार्क और बिधाननगर साइबर थाना के साथ मिलकर इस कॉल सेंटर पर छापा मारा. यह कॉल सेंटर एक इमारत के दो ऑफिसों में चल रहा था.
फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 32 लैपटॉप, 41 मोबाइल फोन और कई दस्तावेज जब्त किए. पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपियों द्वारा लेन-देन किस माध्यम से किया गया, यह अभी जांच का विषय है. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि पैसे क्रिप्टोकरेंसी, हवाला या किसी और माध्यम से ट्रांसफर किए गए हैं.
पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया
पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनका नेटवर्क कितना बड़ा है. इस फर्जी कॉल सेंटर का मुख्य लक्ष्य अमेरिकी नागरिक थे, जिन्हें यह लोग तकनीकी सहायता का झांसा देकर धोखा देते थे. पुलिस का कहना है कि इन गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद और भी जानकारी सामने आ सकती है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










