
कोलकाता में दो युवकों से बरामद हुए एक करोड़ रुपए, नहीं दे सके पैसों की जानकारी
AajTak
कोलकाता पुलिस के मुताबिक, गुप्तचर विभाग के स्पेशल टास्क फोर्स और एंटी राउडी सेक्शन ने गुरुवार को संयुक्त रूप से छापेमारी की और बालीगंज फरी इलाके से दो लोगों को पकड़ा. यहां भारी मात्रा में बेहिसाब रकम जब्त की है. बरामद पैसों की गिनती चल रही है.
कोलकाता पुलिस ने एक करोड़ रुपए समेत दो युवकों को पकड़ा है. इनके कब्जे से वाहन भी बरामद किया गया है. फिलहाल, पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. आरोपियों पर केस भी दर्ज कर लिया गया है.
कोलकाता पुलिस के मुताबिक, गुप्तचर विभाग के स्पेशल टास्क फोर्स और एंटी राउडी सेक्शन ने गुरुवार को संयुक्त रूप से छापेमारी की और बालीगंज फरी इलाके से दो लोगों को पकड़ा. यहां भारी मात्रा में बेहिसाब रकम जब्त की है. बरामद पैसों की गिनती चल रही है.
गरियाहाट पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया
पुलिस का कहना था कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गरियाहाट रोड इलाके में मुक्ति वर्ल्ड के सामने एक बिल्डिंग में छापा मारा. यहां दो लोगों से करीब एक करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं. गरियाहाट पुलिस ने सभी हिरासत में ले लिया. पुलिस का कहना था कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है.
दो आरोपियों में एक राजस्थान का रहने वाला

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











