
कोलकाता में कस्टम ऑफिसर पर भीड़ का जानलेवा हमला, मामूली झगड़े के बाद घर में घुसकर मारपीट
AajTak
कोलकाता में मामूली विवाद हिंसा में बदल गया. ऑटो ड्राइवर से झगड़े के बाद भीड़ ने कस्टम इंस्पेक्टर के फ्लैट में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में अधिकारी का सिर फूट गया और उनकी पत्नी से बदतमीजी की गई. पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के राजपुर के एक रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में शनिवार की रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ऑटो ड्राइवर से झगड़े के बाद भीड़ ने एक कस्टम अधिकारी के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया. कस्टम इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए. उनकी पत्नी के साथ भी लोगों ने बदसलूकी की है. पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ये मामला 25 अक्टूबर शनिवार शाम का है. कस्टम इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार अपनी कार से कॉम्प्लेक्स में दाखिल हो रहे थे, तभी एक ऑटो रिक्शा उनकी गाड़ी से टकरा गया. इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ. थोड़ी देर बाद वही ऑटो ड्राइवर करीब 100 लोगों की भीड़ के साथ वापस लौटा. सभी लोग प्रदीप कुमार के घर में घुस गए. उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया.
कस्टम इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया, ''वे लोहे की ग्रिल और गेट तोड़कर अंदर घुस आए. मुझे पीटा, मेरा सिर फोड़ दिया और मेरी पत्नी को धक्का दिया. हमें लगा कि आज हमारा अंत हो जाएगा.'' उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार पुलिस को फोन किया गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई मदद नहीं मिली. इतना ही नहीं पुलिस ने उनसे कहा कि वे मूर्ति विसर्जन में व्यस्त हैं. उनके पास स्टाफ की कमी है.
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग कॉम्प्लेक्स में घुसते हैं. कुछ लोग लिफ्ट से चौथी मंजिल तक जाते हैं, जहां प्रदीप कुमार रहते हैं. हमलावरों ने कथित तौर पर कोलैप्सिबल गेट और मेन डोर तोड़ दिया और घर में घुसकर तोड़फोड़ कर डाली. इस हमले के दौरान कस्टम अधिकारी के सिर से खून बहता हुआ दिखाई देता है. उनको गंभीर चोटे आई हैं.
रविवार को इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को नादिया के एम्स-कल्याणी में भर्ती कराया गया. उन्होंने कहा कि वे 9 साल से कोलकाता में काम कर रहे हैं, लेकिन कभी ऐसा अनुभव नहीं हुआ. एक मामूली रोड रेज इतनी बड़ी हिंसा में बदल जाएगी, ऐसा कभी किसी ने सोचा तक नहीं था. इस बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को अजीजुल गाजी नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
उससे पूछताछ के बाद रविवार को तीन और लोगों को पकड़ा गया है. पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है. अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है. पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी घायल अधिकारी के घर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद ममता सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून नहीं, गुंडा राज चल रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










