
कोलकाता में एडिनोवायरस का कहर, 24 घंटे में 5 बच्चों की हुई मौत
AajTak
पश्चिम बंगाल में एडिनोवायरस के बढ़ते मामलों के बीच पिछले 24 घंटे में कोलकाता में पांच बच्चों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि पांच बच्चों में से दो का कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा था, जबकि तीन अन्य का इलाज डॉ बी सी रॉय पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ पीडियाट्रिक साइंसेज में चल रहा था.
पश्चिम बंगाल में एडिनोवायरस के बढ़ते मामलों के बीच पिछले 24 घंटे में कोलकाता में पांच बच्चों की मौत हो गई. विभिन्न अस्पतालों में सांस लेने में तकलीफ से जुड़े संक्रमण के कारण पांच बच्चों की मौत की खबर है. हालांकि, डॉक्टर इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि मौत की वजह एडिनोवायरस ही है.
एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि पांच बच्चों में से दो का कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा था, जबकि तीन अन्य का इलाज डॉ बी सी रॉय पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ पीडियाट्रिक साइंसेज में चल रहा था.
अधिकारी ने कहा कि सभी पांच बच्चों की मौत निमोनिया के कारण हुई. हम अभी भी नौ महीने की बच्ची की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, ताकि यह पुष्टि हो सके कि उसकी मौत एडिनोवायरस के कारण हुई या नहीं. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि सांस लेने में संक्रमण के कारण कोलकाता के सरकारी अस्पतालों में दो शिशुओं की मौत हो गई.
उन्होंने कहा कि पड़ोसी जिले हुगली के चंद्रनगर के नौ महीने के बच्चे की कोलकाता मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चे की मौत डॉ बी सी रॉय पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ पीडियाट्रिक साइंसेज में हुई. अधिकारी ने कहा कि दोनों मौतों की सूचना सोमवार को दी गई. उन्होंने कहा कि मामले अन्य जिलों के अस्पतालों से रेफर किए गए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










