
कोलकाता में आतंकियों ने 4 होटलों में बदला ठिकाना, देश से भागना चाह रहे थे बाहर, रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट का फॉरेन लिंक तलाशने में जुटी NIA
AajTak
NIA की टीम ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में मास्टरमाइंड अब्दुल मथीन अहमद ताहा और आरोपी मुसाविर हुसैन शाजिब को कोलकाता से गिरफ्तार किया है. साथ ही एजेंसी ने बताया कि एनआईए अब्दुल मथीन ताहा की पिछले पांच साल से तलाश कर रही थी.
बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में NIA ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के पुरबा मेदिनीपुर जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी ने कोलकाता की कोर्ट में पेश कर तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर बेंगलुरु ले आई. दोनों आरोपियों को जांच और पूछताछ के बाद फिर से शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को 10 दिनों की हिरासत में भेज दिया है.
अब जानकारी आ रही है कि अब दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी आरोपियों को विस्फोट स्थल पर ले जाकर जल्द ही स्पॉट इंक्वायरी की जाएगी. साथ ही आरोपियों को उस जगह भी ले जाया जाएगा, जहां वो बेंगलुरु और चेन्नई में रुके थे. वहीं, इस मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रतिक्रिया देते हुए एनआईए और कर्नाटक पुलिस को धन्यवाद दिया है.
बार-बार बदल रहे थे लोकेशन
बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट के दोनों आरोपी ताहा और शाजिब 28 मार्च तक कोलकाता में रहे. इस दौरान वो कोलकाता के 4 होटलों में रुके.इंडिया टुडे ने इस चारों होटलों में से एस्प्लेनेड क्षेत्र में कोलकाता के एक और होटल का पता लगाया है. आरोपियों ने 13 मार्च को लेनिन सारनी में पैराडाइज होटल में चेक इन किया था और 14 मार्च को चेक आउट किया था. इससे पहले आरोपी 12 मार्च को चेक इन किया और यहां से 13 मार्च को चेक आउट किया. इसके बाद वह पैराडाइज इन चले गए. फिर बाद में आतंकी इकबालपुर और खिदिरपुर में एक-एक दिन 21 और 22 मार्च तक रुके और अंत में दोनों आरोपी खिदिरपुर-इकबलपुर के एक अन्य होटल में 25 से 28 मार्च तर रुके थे. सूत्रों के अनुसार, फिर वो यहां से दीघा की ओर चले गए.
सिद्धारमैया ने जताया NIA और पुलिस का आभार
बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामले में एनआईए द्वारा दो आरोपियों की गिरफ्तारी पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मैं एनआईए और कर्नाटक की पुलिस को धन्यवाद देता हूं. उन्होंने आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया और अब उन्हें बेंगलुरु लाया गया है. जांच पूरी होने दीजिए. उसके बाद सारी चीजें लोगों के सामने आ जाएंगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










