
कोलकाता: प्रेमी से शादी करने के लिए सुंदरबन के जंगल, घड़ियालों से भरी नदी में पार करते पहुंच गई भारत
AajTak
पश्चिम बंगाल की पुलिस ने 22 साल की एक युवती को मंगलवार को गिरफ्तार किया है. युवती के पास पासपोर्ट नहीं था इसलिए वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए भारत में अवैध रूप से घुस आई.
ऐसा रास्ता जहां बाघ जैसे जंगली जानवरों के हमले का खतरा हो...नदी जिसमें घड़ियाल तैरते हुए दिखाई दे रहे हों...अगर कोई ऐसे रास्ते को पार करने के लिए कहे तो क्या आप ऐसा करेंगे...जाहिर है ऐसे खतरनाक रास्ते को पार करने के लिए भला कोई क्यों अपनी जान जोखिम में डालेगा लेकिन कोलकाता में मंगलवार को पकड़ी गई एक बांग्लादेशी युवती कुछ ऐसा ही करके भारत में घुस आई. उसने बताया कि वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए बाघों से भरे सुंदरबन के जंगल और घड़ियालों से भरी नदी को एक घंटा तैरकर पार करते हुए कोलकाता आ गई.
कोलकाता आकर की शादी
जानकारी के मुताबिक बांग्लादेशी युवती जान जोखिम में डालकर सिर्फ अपने प्रेमी से मिली ही नहीं बल्कि तीन दिन पहले ही उसने कोलकाता में कालीघाट मंदिर में शादी भी कर ली. इस तरह की शादी की चर्चा तेजी से फैल गई.
पुलिस ने किया गिरफ्तार
नरेंद्रपुर पुलिस स्टेशन को जब उसके अवैध रूप से भारत में घुसने की जानकारी हुई तो उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. सूचना के मुताबिक युवती का नाम कृष्णा मंडल है. वह बांग्लादेश के सातखीरा की रहनेवाली है. सूत्रों के मुताबिक कृष्णा को बांग्लादेश हाई कमीशन के हवाले किया जा सकता है.
फेसबुक पर हुआ दोनों को प्यार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










