
कोलकाता: नशीला ड्रिंक पिलाकर इंजीनियरिंग की छात्रा से बलात्कार, पुलिस ने आरोपी सहपाठी को किया गिरफ्तार
AajTak
छात्रा ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे ड्रिंक दिया था, नशीला पेय पदार्थ पीने के बाद वह बेहोश हो गई और बाद में उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर आरोपी छात्र ने उसके साथ बलात्कार किया.
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ गैंग रेप का मामला अभी थमा भी नहीं कि कोलकाता के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ बलात्कार किए जाने का शमनाक मामला सामने आया है. पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके क्लासमेट युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक की गिरफ्तारी शहर के दक्षिणी हिस्से के आनंदपुर इलाके से की गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि पश्चिम बंगाल में पढ़ाई करने आई छात्रा ने आनंदपुर पुलिस स्टेशन में अपने सहपाठी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे ड्रिंक दिया था, वो नशीले पेय पदार्थ पीने के बाद वह बेहोश हो गई और बाद में उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर आरोपी छात्र ने उसके साथ बलात्कार किया. हालांकि इस मामले में पुलिस ने इंजीनियरिंग छात्रा के गृह राज्य का खुलासा नहीं किया है.
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, 'छात्रा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह आनंदपुर में एक किराए के फ्लैट में रह रही थी, जहां आरोपी आया और उसके पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिला दिया. जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई और बाद में उसके सहपाठी ने उसके साथ बलात्कार किया.'
बता दें कि यह घटना पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ परिसर से बाहर जाने पर कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के कुछ दिनों बाद हुई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी कुछ दिनों तक छिपा रहा और आनंदपुर स्थित अपने घर लौटते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस अफसर ने बताया कि आरोपी को शहर की एक अदालत में पेश करने पर 22 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, 'हमने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.'

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










