
कोलकाता के कारोबारी का काला चिट्ठा... 6 ठिकानों पर रेड, 17 करोड़ कैश मिला, अब छिड़ी सियासत
AajTak
कोलकाता में ED ने एक कारोबारी के घर छापा मारा. जांच एजेंसी को यहां से 17 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ. कैश ले जाने के लिए ट्रक से स्टील की टंकियां मंगाई गई. अब इस मामले में सियासत शुरू हो गई है. TMC नेता हाकिम ने कहा कि क्या मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में ईडी की जांच पश्चिम बंगाल जैसे गैर-भाजपा दलों द्वारा शासित राज्यों तक सीमित है. वहीं बीजेपी के राज्य प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने दावा किया कि इस तरह के बयान डर से आते हैं.
कोलकाता में ED ने छापेमारी कर भारी संख्या में कैश बरामद किया है. ये कार्रवाई एक कारोबारी के घर हुई. ED के अधिकारियों के मुताबिक कारोबारी के घर से 17 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत कोलकाता की एक मोबाइल गेमिंग ऐप कंपनी के प्रमोटरों पर छापेमारी के बाद 17.32 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं. अब इस मामले में सियासत शुरू हो गई है.
एजेंसी के मुताबिक अब इस केस में ED ऐप प्रमोटरों के पॉलिटिकल लिंक के एंगल पर भी जांच कर रही है. साथ ही ये भी पता लगा रही है कि इस कैश के किनसे लूटा गया है.मतलब इसके वास्तविक लाभार्थी कौन हैं. ED ने जांच में नोटो के बंडल जब्त किए थे. इसमें 500 रुपये के नोटों के बंडलों के साथ ही 2000 और 100 रुपये के नोटो की गड्डियां भी मिली हैं.
ईडी ने ये कार्रवाई कोलकाता को गार्डनरीच इलाके में की थी. जांच एजेंसी आऱोपी आमिर खान की इस मामले में तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी आमिर टीम को नहीं मिला. एजेंसी के अधिकारियों ने नोट गिनने के लिए 8 मशीनें लगाईं. साथ ही नकदी की सही कीमत का पता लगाने के लिए बैंक कर्मचारियों को भी बुलाया गया. इसके बाद एक ट्रक भी शाम को स्टील की बड़ी-बड़ी टंकियां लेकर मौके पर पहुंच गया ताकि जब्त की गई नकदी को बैंक में जमा करने के लिए ले जाया जा सके.
CRPF के जवानों ने ED की टीमों को पहुंचाया
CRPF के जवानों ने ED की टीमों को गार्डन रीच, पार्क स्ट्रीट और मोमिनपुर में पहुंचाया. ईडी ने एक बयान में कहा कि 'ई-नगेट्स' गेमिंग ऐप के प्रमोटर आमिर खान और अन्य के खिलाफ छापेमारी की गई है. इसके लिए टीम ने 6 जगहों पर तलाशी ली है.
TMC-BJP के बीच जुबानी जंग शुरू

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










