
कोलकाता के आरजी कर फैसले पर गरमाई सियासत, बीजेपी बोली- ममता बनर्जी सबूत नष्ट करने में शामिल, TMC का पलटवार
AajTak
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि कोलकाता पुलिस सबूत नष्ट करने में शामिल थी. उन्होंने लिखा कि आरजी कर रेप और हत्या के मामले में आरोपी संजय रॉय की सजा महिला डॉक्टर के लिए न्याय की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है. हालांकि इससे कोलकाता पुलिस या मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दोषमुक्त नहीं किया जा सकता, जो सबूत नष्ट करने और अपराध को छिपाने की कोशिश में शामिल थे.
कोलकाता के आरजी केस में संजय रॉय को रेप और हत्या का दोषी ठहराए जाने के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीति भी गरमा गई है. बता दें कि सियालदह कोर्ट ने शनिवार को संजय रॉय को दोषी ठहराया है. कोर्ट उसकी सजा की घोषणा सोमवार को करेगी.
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि कोलकाता पुलिस सबूत नष्ट करने में शामिल थी. उन्होंने लिखा कि आरजी कर रेप और हत्या के मामले में आरोपी संजय रॉय की सजा महिला डॉक्टर के लिए न्याय की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है. हालांकि इससे कोलकाता पुलिस या मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दोषमुक्त नहीं किया जा सकता, जो सबूत नष्ट करने और अपराध को छिपाने की कोशिश में शामिल थे. न्याय का पहिया धीरे-धीरे घूमता है, लेकिन ठीक से घूमता है. बीजेपी बंगाल में न्याय की तलाश में पीड़ित परिवार के समर्थन में मजबूती से खड़ी है.
बीजेपी नेता के बयान पर पलटवार करते हुए टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि लोगों के एक वर्ग ने अपने राजनीतिक हित के लिए गलत सूचना फैलाने की कोशिश की. उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री ने खुद इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है और दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग की है, कोलकाता पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया था, हमने शुरू से ही इस घटना की निंदा की है, लेकिन लोगों के एक वर्ग ने अपने राजनीतिक और निजी हितों को पूरा करने के लिए गलत सूचना फैलाने और लोगों को गुमराह करने की कोशिश की. आरजी कर के बाद तीन मामलों में राज्य पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और अपराधियों को मृत्युदंड दिया गया. हम चाहते हैं कि इस मामले में भी दोषी को मृत्युदंड मिले.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










